Chaitra Navratri 2023 Upay: शास्त्रों के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र में नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक लोग सप्तशती पाठ का अनुष्ठान करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दुर्गा सप्शती का पाठ जीवन की कई परेशानियों को दूर कर देता है। इसलिए आप आज से ही यह एक काम शुरू कर दें, मां दुर्गा आपके सारे कष्ट हर लेंगी।
Chaitra Navratri 2023 Upay: चैत्र माह शुरू हो चुका है। इस महीने में मनाए जाने वाले नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही नवरात्रि की शुरुआत होती है। ये नौ दिन मां दुर्गा की पूजा और उपासना के दिन माने गए हैं। माना जाता है कि इन दिनों में मां दुर्गा धरती पर उतरती हैं आर भक्तों के बीच भ्रमण करती हैं। इसलिए कहा जाता है कि जो भक्त इन दिनों में मां की पूरे-श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करता है उससे मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और उन पर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। शास्त्रों के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र में नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक लोग सप्तशती पाठ का अनुष्ठान करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दुर्गा सप्शती का पाठ जीवन की कई परेशानियों को दूर कर देता है। इसलिए आप आज से ही यह एक काम शुरू कर दें, मां दुर्गा आपके सारे कष्ट हर लेंगी।
मां दुर्गा बनाएंगी बिगड़े काम
ज्योतिष शास्त्र में दुर्गा सप्तशती पाठ के फायदों के बारे में बताया गया है। कहते हैं कि इसे पढऩे मात्र से ही व्यक्ति का बड़े से बड़ा संकट टल जाता है, कष्ट दूर हो जाते हैं। यही कारण है कि इसे महत्वपूर्ण माना गया है। लेकिन ज्योतिषियों का कहना है कि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का भी विधि-विधान है। यदि पूर्ण विधि के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाए, तो निचिश्त ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
दुर्गा सप्तशती पाठ के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- दुर्गा सप्तशती पाठ के दौरान शुद्धता का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र धारण करें। कुशा या ऊन के आसन पर बैठकर ये पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही, पाठ कर रहे हैं तो कभी भी अपने हाथों से पैरों को न छुएं।
- दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू करने से पहले पुस्तक को लाल रंग के कपड़े पर रख लें और उस पर फूल-अक्षत चढ़ाएं। इसके बाद उसकी पूजा करें फिर पाठ करना शुरू करें।
- नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती पाठ से पहले और बाद में नर्वाण मंत्र 'ओं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे' का जाप करना चाहिए।
- ज्योतिष के मुताबिक दुर्गा सप्तशती पाठ में एक-एक शब्द का उच्चारण साफ होना चाहिए। शब्द को तोड़-मरोड़ कर न पढ़ें। बात करते समय इस तरह करें कि एक-एक शब्द आपको सही से सुनाई दे।
- कहते हैं कि पाठ के दौरान जम्हाई नहीं लेनी चाहिए। ये आलस को दर्शाता है। इसलिए इसे पढ़ते वक्त मन को शांत और स्थिर रखने के लिए कहा जाता है। तभी इसका सही फल मिलता है।
- अगर किसी दिन समय के कारण दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो सप्तशती के आखिर में दिए गए कुंंजिका स्रोत का पाठ कर। देवी से पूजा स्वीकार करने की प्रार्थना करें।
- पाठ खत्म हो जाने के बाद आखिर में मां दुर्गा से अपनी किसी भी तरह की भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना जरूर कर लें।