29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सीधे पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं, इसलिए ज्यादा ईमानदारी भी सही नहीं है’

जीवन की हर चुनौती में सर्वश्रेष्ठ साबित होती है चाणक्य नीति
less than 1 minute read
Google source verification
Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य की नीतियों में हर समस्या का समाधान मिलता है और जीवन की हर चुनौती में चाणक्य नीति सर्वश्रेष्ठ साबित होती है। यही कारण है कि इतनी सदियां गुजरने के बाद भी आज भी चाणक्य द्वारा बताए गए सिद्धांत और नीतियां प्रासंगिक है।


आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गये सिद्धांत और नीतियां जीवन को सुखमय और सफल बनाने के लिए कभी भी काम आ सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चाणक्य के अनुसार बिजनेस में सफल होने की नीतियां...


चाणक्य नीति के अनुसार, मुसीबत के समय किसी से पैसा उधार नहीं लेना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि धन का संचय इस तरह करना चाहिए कि वह परेशानी में आपके काम आ सके

चाणक्य कहते हैं कि बिजनेस करने वालों को हमेश मिठी बोली ही बोलनी चाहिए। अगर वह गलता भाषा का इस्तेमाल करेगा तो उसका विजनेस ठप हो जाएगा और वह धीरे-धीरे बर्बाद हो जाएगा।

चाणक्य के अनुसार, ज्यादा ईमानदारी भी सही नहीं है क्योंकि सीधे पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, बिजनेसमैन को ईमानदारी से काम करने के साथ-सथा थोड़ा चतुर भी होना चाहिए, तब ही वह बिजनेस में सफल हो सकता है।

चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफलता पाना है तो रिस्क जरूर लेना चाहिए। इसके अलावे बिजनेस में सफलता पाने के लिए कभी-कभी कुछ कड़े फैसले भी लेने पड़ते हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार, काम वही करना चाहिए जिसके बारे में पूरी जानकारी हो। साथ ही बिजनेसमैन को लाभ-हानि का पूरा हिसाब रखना चाहिए और अपनी आय से ज्यादा कभी खर्च नहीं करना चाहिए।

नौकरी-बिजनेस करने वाले व्यक्ति को इस बात की जानकारी अवश्य रखना चाहिए कि वर्तमान में उनका समय कैसा चल रहा है। समय के आधार पर ही नौकरी और बिजनेस के मामले में फैसला लेना चाहिए और आगे का काम करना चाहिए।