
ज्योतिषाचार्यों अनुसार चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों के लोगों को कर सकता है मालामाल!
साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे 'ब्लड मून' के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देता है। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। पंचांग अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्धि पूर्णिमा के दिन विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। जानिए इस ग्रह से किन राशि वालों की तकदीर चमकने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मेष राशि वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ: इस राशि के लोगों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। पुराने किसी निवेश से धन लाभ हो सकता है। जीवन में सुख-शांति और धन-समृद्धि आएगी। जो जातक विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें इस काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
सिंह राशि वालों की बढ़ सकती है इनकम: इस राशि वालों के लिए भी ग्रहण शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। लंबे समय से जिन लोगों का प्रमोशन रूका हुआ है उन्हें इस अवधि में प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। कमाई के साधन बढ़ सकते हैं।
धनु राशि वालों को विभिन्न स्रोतों से धनागमन के आसार: इस अवधि में अच्छा धन बनाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। अगर आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 6 महीने तक शनि ढैय्या की चपेट में रहेंगे इन दो राशियों के लोग, झेलनी पड़ सकती हैं तमाम परेशानियां
Published on:
08 May 2022 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
