
दिन भर में इन 5 मंत्रों के जाप से जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनी रहने की है मान्यता
Mantra Jaap: हमारे शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिससे मनुष्य का जीवन खुशहाल बना रहे। हमारे धर्म ग्रंथों में ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठता है और रात को समय से सोता है उसके जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। इसी के साथ ऐसा भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने दिन को जितनी अच्छे तरीके से शुरू करता है उसका पूरा दिन उतना भी बढ़िया गुजरने के आसार बने रहते हैं। हमारे शास्त्रों में ही 5 ऐसे मंत्रों के बारे में बताया गया है जिनका प्रतिदिन जाप करने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि बने रहने की मान्यता है।
कर दर्शन मंत्र: सुबह मनुष्य को जागते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर उसके दर्शन करने चाहिए और दर्शन करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होगी।
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥
स्नान मंत्र: स्नान करते समय भी नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। बता दें कि इस मंत्र के माध्यम से गंगा, यमुना, नर्मदा, सिंधु, गोदावरी, सरस्वती, कावेरी जैसी सभी पवित्र नदियों का स्मरण किया जाता है।
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु
सूर्य मंत्र: कई लोग सूर्य देव को सुबह-सुबह जल अर्पित करते हैं। जल चढ़ाते समय 'ऊं सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का कम से कम 11, 21 या 108 बार जाप जरूर करें।
भोजन मंत्र: हमारे शास्त्रों में भोजन का सम्मान करने की बात कही गई है। कहते हैं कभी भी व्यक्ति को अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। साथ ही भोजन करने से पहले मंत्र जाप के बारे में बताया जाता है। इसलिए भोजन करते समय नीचे दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के द्वारा भगवान का अभार किया जाता है।
ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ऊं
शान्ति: शान्ति: शान्ति:।
शयन मंत्र: रात में सोने से पहले इस मंत्र का जाप जरूर करें।
जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।
अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।
यह भी पढ़ें: जानिए महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं
Updated on:
22 Aug 2022 01:20 pm
Published on:
22 Aug 2022 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
