scriptदिन भर में इन 5 मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता | Chanting these 5 mantras daily brings happiness and prosperity | Patrika News

दिन भर में इन 5 मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता

locationनई दिल्लीPublished: Apr 26, 2022 03:19:09 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे 5 मंत्र बताए गए हैं दिन भर में जिनके जाप से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे मंत्र…

daily life mantras, happiness and prosperity, mantra for success and wealth, mantra for success in life, food mantra, bath mantra in sanskrit, कर दर्शन मंत्र, सूर्य मंत्र, शयन मंत्र, भोजन मंत्र, स्नान मंत्र, importance of mantra in daily life,

दिन भर में इन 5 मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता

हर व्यक्ति सुबह उठकर यही प्रार्थना करता है कि दिन भर में उसकी सभी कार्य सफल हो और उसका दिन अच्छे से बीते। वहीं जीवन में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए माना जाता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना और रात को जल्दी सोना चाहिए। साथ ही सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्यों का प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे 5 मंत्र बताए गए हैं दिन भर में जिनके जाप से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे मंत्र…

1. कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।

करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥
माना जाता है कि आपकी हथेलियों में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और सरस्वती मां का वास होता है। इसलिए इस मंत्र का जाप सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करते समय करना चाहिए।

2. गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।

नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु
नहाने के दौरान आपके शरीर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें और साथ ही पवित्र नदियों तथा तीर्थों का ध्यान करें। इस मंत्र का अर्थ है कि, हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी सभी नदियां! मेरे स्नान के दौरान इस जल में पधारें।

3. ऊं सूर्याय नम:।
स्नान आदि से निवृत्त होकर तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें और इस दौरान इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें। सूर्य देव की कृपा से आपके कार्य सफल होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

4. ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ऊं शान्ति: शान्ति: शान्ति:।।
भोजन करने से पहले आपको अन्न प्रदान करने के लिए ईश्वर के प्रति धन्यवाद जताने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

5. जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।

अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।
रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप एक बार हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। इस मंत्र के द्वारा आप ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान श्री हरि सभी दिशाओं से आपकी रक्षा करें।

यह भी पढ़ें

गरुड़ पुराण सुनने से भी मृतक की आत्मा को मिलती है शांति, जानें क्या है इसके पीछे की मान्यता

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो