13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम-सीता विवाह, एकादशी, अमावस्या कब? जानें दिसंबर के व्रत-त्योहार

2023 के आखिरी महीने यानि दिसंबर में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ेंगे। दिसंबर के पहले दिन 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष या अगहन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। अंग्रेजी कैलेंडर के 12वें महीने में ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस भी आएगा।

2 min read
Google source verification

image

deepak deewan

Nov 30, 2023

december_parv.png

दिसंबर में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ेंगे

2023 के आखिरी महीने यानि दिसंबर में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ेंगे। दिसंबर के पहले दिन 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष या अगहन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। अंग्रेजी कैलेंडर के 12वें महीने में ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस भी आएगा।

दिसंबर के अंतिम दिनों तक हिंदू पंचांग का मार्गशीर्ष या अगहन का महीना ही बना रहेगा। मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस माह कई अहम त्योहार आएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार जानें दिसंबर माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

दिसंबर 2023 में व्रत-त्योहार (December 2023 Vrat Festival calendar)
1 दिसंबर— शुक्र पुष्य योग
2 दिसंबर— शनि पुष्य योग
5 दिसंबर 2023- काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
काल भैरव भगवान शिव के रौद्र रूप हैं। इनकी पूजाअर्चना से सभी भय दूर होते हैं।
8 दिसंबर 2023 - उत्पन्ना एकादशी
मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। यह दिन एकादशी माता के प्रादुर्भाव का दिन है।
10 दिसंबर 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 दिसंबर 2023 - मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर 2023 - मार्गशीर्ष अमावस्या
मार्गशीर्ष की अमावस्या पर गंगा स्नान करने से पितृ दोष दूर होता है। शनि के कोप से राहत मिलती है।
16 दिसंबर 2023 - धनु संक्रांति, विनायक चतुर्थी, खरमास प्रारंभ
सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश का दिन धनु संक्रांति है। इसी दिन खरमास शुरू होंगे और मांगलिक कार्य पर बंदिश लग जाएगी।
17 दिसंबर 2023 - विवाह पंचमी
यह दिन श्रीराम और माता सीता के विवाह का दिन है।
18 दिसंबर 2023 - चंपा षष्ठी, स्कंद षष्ठी
22 दिसंबर 2023 - मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
मोक्षदा एकादशी पर मोक्ष प्राप्ति के लिए विशेष रूप से विष्णुजी की पूजा की जाती है।
23 दिसंबर 2023 - बैकुंठ एकादशी
24 दिसंबर 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
26 दिसंबर 2023 - मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
27 दिसंबर 2023 - पौष माह आरंभ
28 दिसंबर 2023 - गुरु पुष्य योग
30 दिसंबर 2023 - अखुरथ संकष्टी चतुर्थी

यह भी पढ़ें: पैसों की किल्लत खत्म कर देगी 10 मिनिट की यह पूजा