3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshya Tritiya ke Upay: अक्षय तृतीया के दिन जरूर आजमाएं तुलसी के ये उपाय, धन-धान्य से हमेशा भरा रहेगा आपका घर

Dhan ke liye Akshya tritiya par zarur kar le tulsi ke ye upay: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि अक्षय तृतीया के दिन तुलसी के पौधे के कुछ आसान उपाय आजमाए जाएं, तो आप पर और आपके घर-परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 21, 2023

akshaya_tritiya_par_tulsi_ke_upay.jpg

Dhan ke liye Akshya tritiya par zarur kar le tulsi ke ye upay: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक ऐसा पर्व है जिसमें आप कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं। विष्णु भगवान और मां पार्वती को समर्पित इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। अक्षय तृतीया का यह पर्व हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जिनमें से एक नाम है आखा तीज। 'अक्षय' शब्द का अर्थ होता है कभी खत्म न होने वाला या जिसका कोई क्षय न हो, कोई अंत न हो। इन्हीं कारणों से अक्षय तृतीया को समृद्धि, आशीर्वाद, खुशहाली और सफलता का पर्व भी माना जाता है।

इस दिन को दान-पुण्य के लिए भी विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि विष्णु पूजन करने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी के पौधे की पूजा का भी विशेष विधान माना गया है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि अक्षय तृतीया के दिन तुलसी के पौधे के कुछ आसान उपाय आजमाए जाएं, तो आप पर और आपके घर-परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है।

पीले फूलों के साथ मंदिर में चढ़ाएं तुलसी
यदि अक्षय तृतीया के दिन आप मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो भगवान विष्णु को पीले फूलों के साथ तुलसी दल अर्पित करें। ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दरअसल तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिया के रूप में माना जाता है और जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उस घर में सदैव ही मां लक्ष्मी का वास होता है।

इस दिन तुलसी की पूजा जरूर करें
वैसे तो शास्त्रों में हर दिन तुलसी पूजा का महत्व बताया गया है। लेकिन तुलसी पूजन के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन यदि आप तुलसी की पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में आने वाली सारी परेशानियां और मुश्किलें दूर हो जाएंगी। तुलसी की पूजा के लिए सबसे पहले तुलसी को जल अर्पित करें, फिर उसकी पत्तियों पर सिंदूर लगाएं और 7 बार तुलसी की परिक्रमा करें। यदि अक्षय तृतीया के दिन शाम के समय तुलसी जी को दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी आरती जरूर करें।

तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं
अक्षय तृतीया के दिन आप घर में लगे तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और इसकी पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको विशेष फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्तिक को हिन्दू धर्म में बेहद शुभ चिह्न माना जाता है। इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। घर के मंदिर में भी स्वास्तिक का चिह्न जरूर बना लें।

विष्णु जी को प्रसाद में चढ़ाएं तुलसी
अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी को प्रसाद में दूध और चावल की खीर अर्पित करें और भगवान विष्णु को दही का चरणामृत अर्पित करें। साथ ही विष्णु जी को प्रसाद अर्पित करते समय उसमें तुलसी की कुछ पत्तियां अवश्य डालें। माना जाता है कि तुलसी के बिना विष्णु जी प्रसास भी स्वीकार नहीं करते।

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya Ke Upay: अक्षय तृतीया पर ऐसे करें मां लक्ष्मी का पूजन, जीवन भर नहीं होगी आर्थिक तंगी

Story Loader