5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akshaya Tritiya Ke Upay: अक्षय तृतीया पर ऐसे करें मां लक्ष्मी का पूजन, जीवन भर नहीं होगी आर्थिक तंगी

Akshaya Tritiya 2023 Ke Upay] tips to please goddess laxmi: ज्योतिष शास्त्र में हर दिन के लिए हर तीज-त्योहार के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को जीवन के सबसे बड़े संकट आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप भी अक्षय तृतीया के दिन के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ खास उपायों को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 20 Apr 2023, 5:51 PM IST

akshya_tritiya_ke_upay.jpg

Akshaya Tritiya 2023 Ke Upay] tips to please goddess laxmi: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया या आखा तीज के पर्व को दीपावली के त्योहार की तरह ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने का दिन माना गया है। माना जाता है कि इस दिन यदि कोई मां लक्ष्मी का पूजन विधि-विधान से करता है, तो मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से उसका घर धन-धान्य से भर जाता है। उसके जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियां नहीं आतीं। ज्योतिष शास्त्र में हर दिन के लिए हर तीज-त्योहार के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को जीवन के सबसे बड़े संकट आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप भी अक्षय तृतीया के दिन के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ खास उपायों को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है...

अक्षय तृतीया पर ऐसे करें मां लक्ष्मी का पूजन
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय माथे पर केसर और हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से पूजा करने वाले और उसके घर तथा परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा जीवन भर बनी रहती है।

मां लक्ष्मी के साथ ही करें इस यंत्र की पूजा
मां लक्ष्मी को श्रीयंत्र अति प्रिय है। इसे माता महालक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन श्री यंत्र का विधि-विधान से पूजा-पाठ करें और इसे तिजोरी या घर में उस स्थान पर रख दें जहां धन रखा जाता है। इसके बाद मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जल्दी ही प्रसन्न होती हैं और हमेशा अपनी कृपा बरसाती हैं।

इन वस्तुओं का दान करने से खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। दरअसल दान करने का अर्थ है किसी की मदद करना। इससे व्यक्ति पुण्य कर्म फल पाता है। लेकिन अक्षय तृतीया के दिन ब्राह्मणों को यदि खरबूजा, तिल, घी, वस्त्र, चांदी और नमक का दान दिया जाए, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर इस तरह के दान से जीवन में धन का प्रवाह सुचारु बना रहता है। धन के आगमन के रास्ते प्रशस्त होते हैं।

ये भी पढ़ें:Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर ले आएं ये शुभ चीजें, तिजोरी मे रखने से घर में होगी बरकत, जागेगा सौभाग्य