6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवशयनी एकादशी पर ग्रहों को मजबूत करने और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय

Devshayani Ekadashi 2022: जानिए देवशयनी एकादशी पर किन ज्योतिषीय उपायों को कर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। बता दें देवशयनी एकादशी इस बार 10 जुलाई को मनाई जा रही है।

2 min read
Google source verification
devshayani ekadashi, Devshayani Ekadashi 2022, ekadashi 2022,

देवशयनी एकादशी पर ग्रहों को मजबूत करने और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय

Devshayani Ekadashi 2022: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु का शयन काल प्रारंभ हो जाता है। यानी इस दिन से भगवान श्री हरि चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं। यही कारण इस है कि इस एकादशी को हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से चातुर्मास का प्रारंभ हो जाता है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों पर चार महीने तक के लिए रोक लग जाती है। जानिए देवशयनी एकादशी पर किन ज्योतिषीय उपायों को कर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। बता दें देवशयनी एकादशी इस बार 10 जुलाई को मनाई जा रही है।

देवशयनी एकादशी पर सुख-समृद्धि के लिए केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता है ऐसा करने से व्यक्ति को समस्त प्रकार से कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें और जरूरतमंदों को दान करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भर कर अभिषेक करें। मान्यता है इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होने लगेगी।

किसी कामना की पूर्ति के लिए देवशयनी एकादशी पर शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। फिर 'ऊँ वासुदेवाय नमः:' मंत्र का जाप करें। इसके बाद तुलसी के पौधे की 11 परिक्रमा करके अपनी कामना तुलसी से कह दें। मान्यता है ऐसा करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए एक या पांच रूपए का सिक्का लें और उसे भगवान विष्णु की तस्वीर के पास रख दें। इसके बाद विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। अंत में वह सिक्का उठाकर उसे एक साफ कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या अलमारी में रख दें। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध कर्क राशि मे करेंगे प्रवेश, चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्मत

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)