16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेष से कुंभ राशि तक: इन 4 राशियों की लड़कियां अपने पार्टनर पर रहती हैं हावी, होती हैं बहुत डॉमिनेटिंग

Zodiac Sign: यहां हम बात करेंगे 4 ऐसी राशि की लड़कियों के बारे में जिनका स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है। ये अपने आगे किसी की नहीं सुनती।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, zodiac, mesh rashi, Aries zodiac, राशिफल, rashifal in hindi, Taurus zodiac,

मेष से कुंभ राशि तक: इन 4 राशियों की लड़कियां अपने पार्टनर पर रहती हैं हावी, होती हैं बहुत डॉमिनेटिंग

Dominating Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियां का वर्णन मिलता है। हर राशि किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होती है। इन्हीं ग्रहों का प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। यहां हम बात करेंगे 4 ऐसी राशि की लड़कियों के बारे में जिनका स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है। ये अपने आगे किसी की नहीं सुनती। ये अपने लव पार्टनर और पति पर भी हावी रहती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं।

मेष राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल के प्रभाव से इस राशि की लड़कियां काफी ऊर्जावान, गुस्सैल और स्वाभिमानी होती हैं। इनके अंदर जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये अपने आगे किसी की नहीं सुनती। ये हर किसी पर हावी रहती हैं। इन्हें हर काम अपने तरीके से करना पसंद आता है।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। इस राशि की लड़कियां रोबदार होती हैं। इन्हें बंदिशों में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हैं। ये काफी व्यवहारिक होती हैं। इन्हें हर काम अपने हिसाब से करना पसंद होता है। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। इनका नेचर काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। ये अपने पति से काफी प्यार करती हैं लेकिन उन पर हावी रहती हैं। ये अपने आगे किसी की नहीं चलने देतीं। ये अपनी गलतियों को जल्दी से स्वीकार नहीं करतीं। इनका नेचर काफी डॉमिनेटिंग होता है। जिस कारण इनकी अपने पार्टनर से टकरार होती रहती है।

कुंभ राशि: इस राशि की लड़कियों पर शनि देव का प्रभाव रहता है। कुंभ राशि की लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद होता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं तो उसे पूरा करके ही मानती हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की अधिक दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये दूसरों पर हमेशा हावी रहती हैं।
यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: इन लक्षणों वाली लड़कियां होती है बेहद भाग्यशाली, चमका देती हैं पति की किस्मत