
सामुद्रिक शास्त्र: इन लक्षणों वाली लड़कियां होती है बेहद भाग्यशाली, चमका देती हैं पति की किस्मत
Samudrik Shastra: हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि उसे ऐसी पत्नी मिले जो उसका हमेशा साथ दे। उसे दिल से प्यार करे और उसके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहे। ऐसी स्त्रियां घर परिवार में खुशहाली और समृद्धि लाने का काम करती हैं। कुछ स्त्रियां अपने पति के लिए इतनी भाग्यशाली मानी जाती हैं कि शादी के बाद से उनके पति को करियर में तरक्की मिलने लगती है। सामुद्रिक शास्त्र में भाग्यशाली महिलाओं के बारे में बताया गया है। जानिए क्या होते हैं इनमें गुण।
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस लड़की का माथा सामान्य से अधिक चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए और चमकदार हो ऐसे महिला अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती है। इन्हें जीवन में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। ये अपने परिवार वालों का नाम रोशन करती हैं।
जिन लड़कियों की आंखों की ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की सी लालिमा लिए हुए होती है और पुतली काली और सफेद रंग की हो। वहीं आंख के अंदर का सफेद भाग दूध के समान रंग का हो तो ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यवान मानी जाती हैं। जिन लड़कियों की चाल राजहंस के समान और जिनकी कमर बाघ के समान पतली हो उन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ऐसी लड़कियां अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी लकी मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों की नाक पर तिल होता है वो भी बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसे स्त्रियों के जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इनका जीवन खुशहाल रहता है। जिन स्त्रियों के पैर का अंगूठा गोल, थोड़ा उठा हुआ और लालिमा लिए हुए होता है वो पति के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों की भौहें एक बराबर दूरी पर हों, एक दूसरे से सटी हुई नहीं हों और धनुष के समान झुकी हों, वे लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिन लड़कियों के नेत्र कमल की पंखुडी के समान और उनके बीच का स्थान दूध के समान सफेद हो वो लड़कियां पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। लड़कियों के पैरों की उंगलियां कोमल और आपस में सटी हुई हों तो ये शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: सूर्य राशि परिवर्तन 2022: 13 फरवरी से इन राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर, मिलेगा ये फायदा
Published on:
10 Feb 2022 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
