
कर्क राशि में सूर्य और बुध के मिलन से 4 राशि वालों पर धन वर्षा होने की प्रबल संभावना
Sun And Mercury Conjunction: जब भी एक ही राशि में या एक भाव में दो या दो से अधिक ग्रह साथ होते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है। 17 जुलाई को कर्क राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति होने जा रही है। ज्योतिष अनुसार जब भी ये दो ग्रह एक राशि में एक साथ आते हैं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ये योग बेहद ही शुभ माना गया है। ये अद्भुत संयोग 4 राशियों का भाग्योदय करने का काम करेगा। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।
मेष राशि: इस राशि वालों को इस युति से विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। गुप्त स्त्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि: कर्क राशि में सूर्य और बुध के मिलन से वृषभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। ये समय शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
कन्या राशि: आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय काफी शुभ साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए बेहद शानदार समय रहने वाला है। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। जिससे आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। इस दौरान नौकरी पेशा और बिजनेस करने वाले जातकों को तमाम लाभ और तरक्की मिलेगी। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: चंद्र की राशि कर्क में सूर्य के प्रवेश से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
15 Jul 2022 09:40 am
Published on:
15 Jul 2022 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
