
2022 का पहला ग्रहण 4 राशि वालों की जिंदगी में लाएगा बड़े बदलाव, जानिए इसकी डेट
2022 First Eclipse Date: साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें 2 सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होंगे और 2 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)। सबसे पहले 1 मई को सूर्य ग्रहण लगेगा जो एक आंशिक ग्रहण होगा। फिर इसके 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगेगा। 1 मई को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। यहां आप जानेंगे इस ग्रहण से किन 4 राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।
1 मई को लगने वाले ग्रहण की डिटेल: साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, प्रशांत महासागर और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल की आधी रात 12 बजकर 15 मिनट से होगी और समाप्ति 04 बजकर 07 मिनट पर होगी। भारत में इस सूर्य ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में होगा।
इन 4 राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ:
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ दिखाई दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहेगी। इस दौरान आपके कई काम बनेंगे। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार रहेंगे। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये गोचर फलदायी रहने के आसार हैं।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। हर काम में इस दौरान सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल और समाज में आपका यश बढ़ेगा।
तुला राशि: आपके लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए काफी उपयुक्त रहने वाला है। साझेदारी के काम में भी मुनाफा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
धनु राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में इस दौरान जबरदस्त सुधार होने की संभावना है। अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए भी ये ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने वाले जातकों का सपना पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Astrology: इन नाम की लड़कियों के जहां पड़ते हैं शुभ कदम वहां आ जाती है सुख-समृद्धि
Published on:
14 Jan 2022 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
