18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा 2022 का पहला ग्रहण, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान?

Solar Eclipse (Surya Grahan) 2022 In India: पंचांग अनुसार ये ग्रहण वैशाख अमावस्या के जिन मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। जानिए इस ग्रहण का क्या पड़ेगा प्रभाव?

2 min read
Google source verification
Solar eclipse, surya grahan, solar eclipse april 2022, surya grahan april 2022, सूर्य ग्रहण 2022, first eclipse of 2022,

मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा 2022 का पहला ग्रहण, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान?

Surya Grahan 2022 Date: ग्रहण का वैज्ञानिक दृष्टि से तो महत्व है ही साथ ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी होता है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। जल्द ही साल 2022 का पहला ग्रहण लगने वाला है। जो सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि इस ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद दूसरा ग्रहण भी लगेगा। जो एक चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण 16 मई को लगेगा। साल 2022 का पहला ग्रहण 30 अप्रैल की रात को लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण वैशाख अमावस्या के जिन मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। जानिए इस ग्रहण का क्या पड़ेगा प्रभाव?

30 अप्रैल को लगेगा ग्रहण: सूर्य ग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल की रात सवा 12 बजे से होगी और इसकी समाप्ति 04:07 PM पर होगी। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। आंशिक सूर्यग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच इस तरह से आ जाता है कि सूर्य का कुछ हिस्सा पृथ्वी से नजर नहीं आता। इस दौरान सूर्य का कुछ ही भाग ग्रहण से प्रभावित होता है।

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव: सूर्य ग्रहण का मेष, सिंह और धनु वालों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। निवेश से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

सूर्य का इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव: सूर्य ग्रहण का वृषभ, कन्या और तुला वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस वक्त आपके कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है। ये ग्रहण आपके जीवन में भ्रम और उलझन की स्थिति पैदा करने वाला रहेगा। गुस्से में इस दौरान कोई गलत फैसला ले सकते हैं। सेहत बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियों से शादी करते ही धन कुबेर बन जाते हैं लड़के

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग