11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी, एसी बंद, सुरक्षा को लेकर भी समस्या

वेंकट लाइब्रेरी की अव्यवस्थाओं को लेकर अभिाविन ने किया नगर निगम का घेराव, 48 घंटे में समाधान की मांग, आयुक्त से मिलने पर अड़े रहे विद्यार्थी, डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Apr 11, 2026

Protest over problems at Venkat Library

Protest over problems at Venkat Library

कटनी. शहर की एकमात्र शासकीय वेंकट लाइब्रेरी में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी से नगर निगम कार्यालय तक रैली निकालकर अपनी समस्याओं को उठाया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नगर निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त आईएएस तपस्या परिहार से सीधे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए। आयुक्त के कक्ष के बाहर करीब दो घंटे तक विद्यार्थी डटे रहे और समस्याओं के निराकरण की मांग करते रहे।
इस दौरान सीएसपी नेहा पच्चीसिया मौके पर पहुंचीं और विद्यार्थियों तथा परिषद पदाधिकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। अंतत: आयुक्त के बाहर न आने पर अभाविप ने डिप्टी कमिश्नर शैलेष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और 48 घंटे के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग रखी। इस दौरान जब सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बगैर अनुमति प्रदर्शन की बात कही और कार्रवाई की चेतवानी दी तो पदाधिकारियों ने भी संविधान की धाराएं बताते अपनी बात रखने का अधिकार बताया।

<a href="http://<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1268377838783744%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true">वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

ज्ञापन में अभाविप नगर मंत्री संजय कुशवाहा, संयोजक ऋषभ त्रिपाठी, अवध दुबे आदि ने बताया कि वेंकट लाइब्रेरी जिले की एकमात्र शासकीय लाइब्रेरी है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। इसके बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विद्यार्थियों ने शिकायत की कि लाइब्रेरी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। वॉशरूम की नियमित सफाई नहीं होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में एसी बंद पड़े हैं, जिससे अध्ययन करना कठिन हो गया है। इसके अलावा परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम है और जो कैमरे लगे हैं, उनमें से कई खराब हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह गंभीर समस्या है। विद्यार्थियों ने वॉटर कूलर और पानी की टंकियों की सफाई कराने, पार्किंग, वाई-फाई और पुस्तक रखने के स्टैंड की व्यवस्था करने की भी मांग की है।

टीन शेड और बैठने की व्यवस्था की मांग

विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी परिसर में टीन शेड लगाने की भी मांग की है, ताकि विद्यार्थी लंच या विश्राम के समय बैठ सकें। वर्तमान में ऐसी कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे छात्रों को असुविधा होती है। परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं, नगर निगम प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि विद्यार्थियों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। वेंकट लाइब्रेरी में व्याप्त समस्याओं के कारण विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए प्रदर्शन पर आयुक्त ने ग्रंथपाल के खिलाफ कार्यवाही की है। ग्रंथपाल राजेन्द्र बडग़ैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कर्मचारी का कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत अनुशासन हीनता पाई है। वेंकट लाइब्रेरी की जिम्मेदारी स्वच्छता निरीक्षक निशांत कनौजिया को सौंपी है। आयुक्त तपस्या परिहार ने लाइब्रेरी में आवश्यक व्यवस्थाओं के इंतजाम करने निर्देश दिए, जिसके बाद अधिकारियों ने काम शुरू कराया। यहा भी बताया गया कि दो दिन पहले से ही वॉटर कूलर और एसी के मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।