23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल के पहले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बीच सिर्फ 15 दिनों का होगा फासला, इन 3 राशियों के लिए ग्रहण बेहद शुभ

First Surya Grahan And Chandra Grahan Of Year 2022: साल 2022 में सिर्फ 4 ही ग्रहण देखने को मिलेंगे। जिनमें से दो ग्रहण अप्रैल और मई चे बीच में लगेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Solar eclipse, surya grahan 2022, solar eclipse april 2022, surya grahan april 2022, first solar eclipse 2022, chandra grahan 2022, lunar eclipse 2022, सूर्य ग्रहण 2022, चंद्र ग्रहण 2022,

साल के पहले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बीच सिर्फ 15 दिनों का होगा फासला, इन 3 राशियों के लिए ग्रहण बेहद शुभ

साल 2022 के पहले चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बीच सिर्फ 15 दिनों का अंतर होगा। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की रात में लगेगा तो पहला चंद्र ग्रहण ठीक इसके 15 दिन बाद 16 मई को लगेगा। ग्रहण का वैज्ञानिक दृष्टि से तो महत्व होता ही है साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी माना जाता है। धाार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। जिस वजह से इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण किन राशि वालों की चमकाएगा किस्मत।

मेष राशि: ये दोनों ही ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपको इस दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। जो जातक विदेश जाने के इच्छुक हैं उनका सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है।

सिंह राशि: ग्रहण का इस राशि वालों पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। अच्छी नौकरी प्राप्त होने की संभावना है। आय में अचानक से वृद्धि हो सकती है। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। लेन-देन के काम में अच्छी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंग।

धनु राशि: ग्रहण का आपके ऊपर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। धन योग बन रहा है। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ढाई साल बाद शनि की अप्रैल में बदलेगी चाल, इन 3 राशियों को सालों बाद शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति!