4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाई साल बाद शनि की अप्रैल में बदलेगी चाल, इन 3 राशियों को सालों बाद शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति!

Shani Gochar April 2022: 29 अप्रैल को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस दौरान किन राशि वालों को शनि की दशा से छुटकारा मिल जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 13 Apr 2022, 3:38 PM IST

shani dev, shani, shani transit 2022, shani gochar 2022, shani transit in april 2022, shani transit in kumbh rashi, शनि देव, शनि साढ़े साती,

ढाई साल बाद शनि की अप्रैल में बदलेगी चाल, इन 3 राशियों को सालों बाद शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति!

Shani Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि का राशि परिवर्तन सबसे खास माना जाता है। क्योंकि इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। सभी 9 ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी मानी जाती है। शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। इस तरह से शनि को अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। 29 अप्रैल को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस दौरान किन राशि वालों को शनि की दशा से छुटकारा मिल जाएगा।

मिथुन राशि: इस राशि वालों को 29 अप्रैल 2022 में शनि ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा। जिससे शनि का गोचर आपके लिए राहत भरा साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जो काम आपका शनि की ढैय्या की वजह से रूका था वो पूरा होगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

तुला राशि: शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही तुला वालों को भी शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बॉस का भरपूर सहयोग प्राप्त करने में आप कामयाब रहेंगे।

धनु राशि: इस राशि वालों को साढ़े सात साल बाद शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। शनि का गोचर आपके लिए सबसे शुभ साबित होगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। भाग्य में वृद्धि होगी। नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। धन प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: बेहद तेज दिमाग के होते हैं इन नाम वाले लोग, आसानी से निकलवा लेते हैं अपना काम, बनते हैं सफल व्यापारी