scriptfive remedies for Sarva Pitru Amavasya will fill your house with wealth says garud puran | Sarva Pitra Amavasya: सर्व पितृ अमावस्या के ये पांच उपाय, धन दौलत से भर देंगे घर | Patrika News

Sarva Pitra Amavasya: सर्व पितृ अमावस्या के ये पांच उपाय, धन दौलत से भर देंगे घर

locationभोपालPublished: Oct 13, 2023 12:21:17 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

Sarva Pitru Amavasya श्राद्ध पक्ष का समापन 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को अमावस्या से हो रहा है। श्राद्ध पक्ष की यह अमावस्या सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जानी जाती है। पितृ पक्ष में जो भी किसी कारण अपने पूर्वजों का श्राद्ध नहीं कर पाए हैं या उन्हें पितरों के निधन की तिथि पता नहीं है, उनके लिए सर्व पितृ अमावस्या को श्राद्ध का विधान है। मान्यता है कि भूले-बिसरे पितरों का इस दिन श्राद्ध करना चाहिए और इस दिन सभी पितर यहां अदृश्य रूप में मौजूद रहते हैं। ऐसे पितरों की प्रसन्नता के लिए गरुण पुराण में सर्व पितृ अमावस्या के 5 उपाय बताए गए हैं, उनका आशीर्वाद धन दौलत से घर भर देगा।

sarva_pitru_amavasya_11.jpg
सर्व पितृ अमावस्या 2023
पंचबलि कर्म
गरुण पुराण के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध करें और श्राद्ध न कर सकें तो पंचबलि कर्म यानी गोबलि, श्वानबलि, काकबलि, देवादिबलि और पिपलिकादि बलि कर्म जरूर करें। इन सभी के लिए विशेष मंत्र बोलते हुए भोजन सामग्री निकालकर रखें। आखिर में चींटियों के लिए भोजन सामग्री पत्ते पर निकालने के बाद ही ब्राह्मण के लिए भोजन परोसें। साथ ही जमाई, भांजे, मामा, नाती और कुल खानदान के सभी लोगों को अच्छे से पेटभर भोजन खिलाकर दक्षिणा जरूर दें।

तर्पण और पिंडदान
सर्वपितृ अवमावस्या पर तर्पण और पिंडदान का खासा महत्व है। सामान्य विधि के अनुसार पिंडदान में चावल, गाय का दूध, घी, गुड़ और शहद को मिलाकर पिंड बनाए जाते हैं और उन्हें पितरों को अर्पित किया जाता है। पिंडदान के साथ ही जल में काले तिल, जौ, कुशा, सफेद फूल मिलाकर तर्पण किया जाता है। पिंड बनाने के बाद हाथ में कुशा, जौ, काला तिल, अक्षत और जल लेकर संकल्प करें। इसके बाद इस मंत्र को पढ़े. “ॐ अद्य श्रुतिस्मृतिपुराणोक्त सर्व सांसारिक सुख-समृद्धि प्राप्ति च वंश-वृद्धि हेतव देवऋषिमनुष्यपितृतर्पणम च अहं करिष्ये।।'
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.