8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल में गुडलक लेकर आती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की चमका देती हैं किस्मत

Numerology: जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, ank jyotish, mulank 2, radix 2 people, birth date astrology, date of birth astrology,

ससुराल में गुडलक लेकर आती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति की चमका देती हैं किस्मत

Ankjyotish: ज्योतिष शास्त्र में भविष्य के बारे में जानने के कई तरीके बताए जाते हैं। जिनमें से एक तरीका है अंकज्योतिष। इस ज्योतिष विद्या में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मूलांक के बारे में जिनसें जुड़ी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये मूलांक है 2। जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं। अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। अपने व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ऐसा माना जाता है कि ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य के अंबार लग जाते हैं। इनका नेचर केयरिंग होता है।

ये अच्छी पत्नी साबित होती हैं। अपने घर-परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को साथ लेकर चलती हैं। ये कोई भी काम दिल से करती हैं।

इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए ये हमेशा तैयार रहती हैं। ये ससुराल वालों का तुरंत दिल जीत लेती हैं। इन्हें हर जगह खूब मान-सम्मान मिलता है। इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही खींचा चला आता है।
यह भी पढ़ें: कर्मफल दाता शनि देव ने मकर राशि में किया प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ तो किन्हें हानि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)