9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Grah gochar in February: फरवरी में 3 बड़े ग्रह गोचर, एक ग्रह होगा अस्त यहां पढ़ें ग्रह गोचर की पूरी जानकारी

(Grah gochar in February) पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कब कौन सा ग्रह गोचर करेगा और कौन सा ग्रह इस महीने में अस्त होने वाला है। यह भी कि इस माह कोई ग्रहण है या नहीं?

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 25, 2023

grah_gochar_in_february_month.jpg

क्या आप जानते हैं कि इस बार फरवरी (Grah gochar in February) में 3 बड़े गोचर होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर पृथ्वी और मनुष्यों पर पड़ेगा। वहीं इस महीने में एक ग्रह अस्त होगा। (Grah gochar in February) पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कब कौन सा ग्रह गोचर करेगा और कौन सा ग्रह इस महीने में अस्त होने वाला है। यह भी कि इस माह कोई ग्रहण है या नहीं?

7 फरवरी 2023 (Grah gochar in February)
बुध का मकर राशि में गोचर
फरवरी महीने में बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव शनि देव की राशि मकर राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर सुबह 7 बजकर 11 मिनट होगा।

13 फरवरी 2023 (Grah gochar in February)
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर
नवग्रहों के राजा सूर्य फरवरी माह में मकर राशि से निकलकर शनि महाराज के स्वामित्व की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 13 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर होगा।

ये भी पढ़ें:बेहद चतुर होते हैं मेष राशि के लोग, आप भी जानें अपनी राशि के अनुसार कैसे हैं आप!

ये भी पढ़ें:प्रेम के मामले में बेहद गंभीर होते हैं तुला राशि के लोग, आप भी जानें अपनी राशि के अनुसार अपनी खासियत'

ये भी पढ़ें: life style astro tips : सोने के गहने पहन रहे हैं, तो हो जाएं सावधान, आर्थिक तंगी कर सकती है परेशान

15 फरवरी 2023 (Grah gochar in February)
शुक्र का मीन राशि में गोचर
प्रेम और भौतिक सुखों के ग्रह शुक्र बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे। यह फरवरी माह में ग्रहों का तीसरा गोचर होगा। यह गोचर 15 फरवरी 2023 को शाम 7 बजकर 43 मिनट पर होगा।

27 फरवरी 2023 (Grah gochar in February)
बुध का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र गोचर के बाद एक बार फिर बुध ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे और यह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह राशि परिवर्तन 27 फरवरी 2023 को शाम 4 बजकर 33 मिनट पर होगा।

28 फरवरी 2023 (Grah gochar in February)
बुध कुंभ राशि में होंगे अस्त
फरवरी के इस माह के अंत में एक ग्रह अस्त भी होगा। यह ग्रह है बुध, जो एक बार फिर अपनी स्थिति बदलेंगे। वे कुंभ राशि में 28 फरवरी 2023 को सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर अस्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Ganesh Jayanti: गणेश जयंती आज, गणेशा के जन्मदिन पर जरूर करें ये काम आपको मिलेगी सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भरा रहेगा आपका घर

ये भी पढ़ें:अगर आपका जन्म भी फरवरी में हुआ है, तो यहां पढ़ें अपने पर्सनलिटी के राज और किस क्षेत्र में बना सकते हैं कॅरियर

ये भी पढ़ें: Important dates of February Month: जया एकादशी से होगी फरवरी की शुरुआत, यहां जानें फरवरी में कब है कौन सा व्रत और त्योहार

इस माह में ग्रहण की स्थिति (Grah gochar in February)
गोचर के बाद अगर ग्रहण की बात करें तो, वर्ष 2023 के फरवरी माह में कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है।