
(Hindu Calendar 2023) अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत जनवरी और उसका अंत 12वें महीने दिसंबर में होता है। वैसे ही हिंदू कैलेंडर में भी साल के 12 महीने होते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नव वर्ष की शुरुआत हर साल चैत्र माह से होती है। दरअसल ब्रह्म पुराण के मुताबिक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। (Hindu Calendar 2023) इसीलिए इस तिथि को नव संवत्सर यानी नए साल के रूप में मनाया जाता है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है हिन्दु नव वर्ष इस साल 2023 में कब शुरू होने वाला है। हिन्दु कैलेंडर के मुताबिक महीनों के नाम और उनका महत्व भी आप यहां पढ़ सकते हैं...
हिन्दु कैलेंडर के मुताबिक ये हैं 12 महीनों के नाम (Hindu Calendar 2023)
1. चैत्र मास
2. वैशाख मास
3. ज्येष्ठ मास
4. आषाढ़ मास
5. श्रावण मास
6. भाद्रपद मास
7. आश्विन मास
8. कार्तिक मास
9. मार्गशीर्ष मास
10. पौष मास
11. माघ मास
12. फाल्गुन मास
यहां पढ़ें इन 12 महीनों का महत्व (Hindu Calendar 2023)
1. चैत्र माह 2023 - (22 मार्च 2023 - 6 अप्रैल 2023)
(Hindu Calendar 2023) हिंदु कैलेंडर के मुताबिक हिंदु वर्ष का पहला माह चैत्र का होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मानी जाती है। चैत्र मास की पूर्णिमा, चित्रा नक्षत्र में होती है। यही कारण है कि इस महीने का नाम चैत्र पड़ा। चैत्र महीने में हनुमान जयंती, राम नवमी, पापमोचिनी एकादशी, शीतलाष्टमी का व्रत आदि व्रत त्योहार मनाए जाते हैं।
2. वैशाख माह 2023 - (7 अप्रैल 2023 - 5 मई 2023)
(Hindu Calendar 2023) यह हिंदू वर्ष का दूसरा माह होता है। विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इस महीने को वैशाख माह कहा जाता है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति और देवता इंद्र को माना जाता है। इसीलिए यह पूरा माह स्नान-दान, व्रत और पूजा का महीना होता है। वैशाख के महीने में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती, अक्षय तृतीया, मोहिनी एकादशी का जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
3. ज्येष्ठ माह 2023 - ( 6 मई 2023 - 4 जून 2023)
(Hindu Calendar 2023) ज्येष्ठ में गर्मी अपने चरम पर रहती है। सूर्य की ज्येष्ठता के कारण इस माह को ज्येष्ठ कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार इसी माह में भगवान राम अपने परमभक्तहनुमान जी से मिले थे। इस दिन को बड़ा मंगलवार व्रत कहा जाता है। इसलिए इस महीने में जल का महत्व बहुत अधिक माना गया है। इसीलिए इस माह में जल से जुड़े व्रत और त्यौहार जैसे वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी आदि मनाए जाते हैं।
4. आषाढ़ माह 2023 - (5 जून 2023 - 3 जुलाई 2023)
(Hindu Calendar 2023) आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इस महीने में जप, तप, पूजा उपासना और स्नान दान का बड़ा ही महत्व माना जाता है। आषाढ़ माह का नाम पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के नाम पर रखा गया है। आषाढ़ माह में जगन्नाथ पूरी यात्रा, गुप्त नवरात्रि, देवशयनी एकादशी का व्रत-त्योहार महत्वपूर्ण माने जाते हैं। देवशयनी एकादशी से चतुर्मास की शुरुआत होती है। इस दौरान श्रीहरि क्षीर निद्रा में होते हैं।
5. सावन माह 2023 - (4 जुलाई 2023 - 31 अगस्त 2023)
(Hindu Calendar 2023) सावन या श्रावण का महीना। यह पूरा महीना भगवान शिव की उपासना और व्रत के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस महीने में पूर्णिमा पर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होते हैं। इसलिए इस माह का नाम श्रावण रखा गया। इस साल अधिक माह होने से सावन माह 60 दिन का होगा। सावन सोमवार पर शिव और सावन के हर मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। सावन में शिव परिवार की पूजा से साधक को कभी कष्ट नहीं झेलने पड़ते। हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नाग पंचमी जैसे त्योहार सावन में ही मनाए जाते हैं।
6. भाद्रपद माह 2023 - (1 सितंबर 2023 - 29 सितंबर 2023)
(Hindu Calendar 2023)इस महीने की पूर्णिमा पर आकाश में पूर्वा या उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का योग बनता है। इसीलिए इस माह का नाम भाद्रपद है। भाद्रपद माह में गणपति और श्रीकृष्ण की उपासना का महत्व माना जाता है। इससे सुख, धन, संपदा मिलती है। भाद्रपद माह में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, अनंत चतुर्दशी जैसे व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
7. अश्विन माह 2023 - (30 सितंबर 2023 - 28 अक्टूबर 2023)
(Hindu Calendar 2023)आश्विन माह को शक्ति की देवी दुर्गा मां को समर्पित माना जाता है। इसमें शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी, जीवित्पुत्रिका व्रत, इंदिरा एकादशी, जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। अश्विन माह में ही पितृ पक्ष भी होते हैं। इस दौरान पितरों की शांति के लिए 16 श्राद्ध किए जाते हैं।
8. कार्तिक माह 2023 - (29 अक्टूबर 2023 - 27 नवंबर 2023)
(Hindu Calendar 2023)कार्तिक माह को मां लक्ष्मी और विष्णु जी की खास पूजा करने का माह माना जाता है। कार्तिक महीने में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। कार्तिक माह में दीपावली, भाई दूज, धनतेरस, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, देव दीपावली जैसे व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
9. मार्गशीर्ष माह 2023 - (28 नवंबर 2023 - 26 दिसंबर 2023)
(Hindu Calendar 2023) भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मार्गशीर्ष माह को उनके समान ही समझना चाहिए। इसीलिए इस महीने में श्रीकृष्ण की उपासना करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। काल भैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी, गीता जयंती आदि पर्व इस माह में ही मनाए जाते हैं।
10. पौष माह 2023 - (27 दिसंबर 2023 - 25 जनवरी 2024)
(Hindu Calendar 2023) पौष मास में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है। इसीलिए इस माह को पौष माह कहा जाता है। ये महीना सूर्य को समर्पित माना जाता है। इसलिए इस दौरान सूर्य की उपासना करनी चाहिए। इसे छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। पौष महीने में सफला एकादशी, गुरु गोविंद सिंह जयंती आदि व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
11. माघ माह 2024 - (26 जनवरी 2024 - 24 फरवरी 2024)
(Hindu Calendar 2023) माना जाता है कि माघ महीने में संगम पर कल्पवास करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ महीने में ढेर सारे धार्मिक पर्व आते हैं। साथ ही प्रकृति भी अनुकूल होने लगती है। इस माह में सूर्य, गंगा और विष्णु जी की पूजा की जाती है। इस माह में मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, संकट चौथ, गुप्त नवरात्रि आदि व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
12. फाल्गुन माह 2024 - (25 फरवरी 2024 - 25 मार्च 2024)
(Hindu Calendar 2023) फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर के मुताबिक वर्ष का अंतिम महीना होता है। यह माह श्रीकृष्ण और शिव को समर्पित माना जाता है। इस माह में महाशिवरात्रि, होली, फुलैरा दूज आदि व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
Updated on:
01 Feb 2023 02:59 pm
Published on:
01 Feb 2023 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
