
होली त्योहार 4 राशियों के जीवन में भरेगा खुशियों के रंग, घर आएगी धन-दौलत
होली (Holi) का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 18 मार्च को पड़ रही है। इस त्योहार को धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार को बसंत ऋतु के स्वागत करने के लिए मनाते हैं। रंगवाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) करने की परंपरा है। रंगवाली होली को राधा-कृष्ण के प्रेम की याद में भी मनाया जाता है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और वृन्दावन में तो 15 दिनों तक होली की धूम रहती है। जानिए ये होली किन राशियों की जिंदगी में खुशियों के रंग भरने वाली है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये होली बेहद खास रहने वाली है। आपकी किस्मत के सितारे चमकने के आसार दिखाई दे रहे हैं। होली से पहले ही सूर्य का राशि परिवर्तन हो जाएगा। जिसका आपके ऊपर बेहद शुभ प्रभाव पड़ रहा है। होली के बाद से आपकी किस्मत बदल जाएगी। हर क्षेत्र में सुनहरी सफलता मिलने के आसार रहेंगे।
मिथुन: आपके लिए ये होली खुशियों भरी साबित होगी। होली त्योहार का रंग कई दिनों तक आप पर चढ़ा रहेगा। हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। होली से आपके जीवन में सकारात्मकता आने लगेगी। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इस अवधि में आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे।
कर्क: इस राशि वालों के लिए भी ये होली खुशियां भरी साबित होगी। फिर आपकी लव लाइफ हो या करियर लाइफ हर जगह आपको सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के आसार रहेंगे।
मकर: होली से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। एक से अधिक माध्यमों से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। इस दौरान पैसा कमाने के साथ-साथ पैसा जोड़ने पर भी आप विशेष ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब वाहवाही होगी।
यह भी पढ़ें: होलाष्टक 10 मार्च से शुरू; भूलकर भी इन 8 दिन न करें ये काम
Published on:
09 Mar 2022 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
