scriptHoroscope Today 21 April 2022: आज मिथुन, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल | Horoscope Today 21 April 2022 Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Horoscope Today 21 April 2022: आज मिथुन, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

21 April 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए शुभ होने वाला है। इन राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

Apr 20, 2022 / 06:52 pm

Tanya Paliwal

Horoscope Today 21 April 2022, Aaj Ka Rashifal, दैनिक राशिफल, आज का राशिफल, राशिफल 21 अप्रैल 2022, 12 राशियां, daily horoscope in hindi, मेष राशि, मिथुन, taurus, leo, Scorpio, libra, horoscope in hindi,

Horoscope Today 21 April 2022: आज मिथुन, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 21 April 2022: आज का दिन कई राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं मकर और धनु राशि के लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। तुला राशि के लोग ज्यादा पैसे खर्च न करें। राशि अनुसार जानिए अपना आज का राशिफल…

 

1. मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि वालों को कई स्रोतों से धन लाभ होगा। दूसरों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ समझदारी से बातचीत करें। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने से लाभ मिलेगा। मन आध्यात्मिक रहेगा।

2. वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
आपको आज कोई बड़ा राजनीतिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। व्यापार के लिए अनुकूल समय है। कहीं अटके हुए धन की वापसी संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सेहत खराब हो सकती है। वाणी से काम बनेंगे।

3. मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
शिक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

4. कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
काम से जुड़ी कोई जल्दबाजी ना करें, वरना चूक हो सकती है। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज के दिन कुछ खर्चे होना संभव है। अविवाहित लोगों को घरवालों से मंजूरी न मिलने के कारण थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। छात्रों को अपने शिक्षक के सहयोग से सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

5. सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में सोच-विचारकर ही रिस्क लें वरना आपका पैसा अटक सकता है। किसी पार्ट टाइम जॉब के लिए समय निकलने में सफल होंगे। अपनी संतान की परेशानी को सुनकर उसका हल निकालें, नहीं तो उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शिक्षा से जुड़े काम बनेंगे।

6. कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
व्यापार में उन्नति से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए अच्छा समय है। किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वहां लोगों से बात करने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वे आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा।

7. तुला राशिफल (Libra Horoscope)
नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धन के निवेश में अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर और मेहनत करें। छोटे व्यवसायियों को मनचाहा परिणाम ना मिलने से नाखुश रहेंगे। मौज-मस्ती की चीजों में ज्यादा पैसा खर्च न करें।

8. वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होगा। अपने धन का कुछ भाग जरूरतमंदों की सेवा में लगाएंगे। आज कोई वाहन खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा और इंतजार करना सही रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। संतान के भविष्य के बारे में सोचकर निवेश कर सकते हैं।

9. धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
घर में कोई मांगलिक काम होने की संभावना है। बेरोजगारी से परेशान लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर के लिए कुछ सजावट की चीजें खरीद सकते हैं। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्चे करें। आपका कोई दोस्त आपके व्यापार के लिए कोई अच्छी डील ला सकता है।

10. मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दोस्त के साथ संबंध बेहतर होंगे। कोई पुराना कर्जा चुकाना पड़ सकता है। संतान की ओर से खुश रहेंगे। सामाजिक काम में संलग्न लोग अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अपने बड़ों से चल रही अनबन को माफी मांगकर दूर कर लें।

11. कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों की आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मिले ज्यादा काम को अपने जूनियर्स के सहयोग से पूरा करेंगे। संतान के भविष्य को ध्यान में रखकर उन्हें किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें।

12. मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मन में किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। जिस कारण काम में मन नहीं लगेगा। लेकिन इस व्यर्थ की चिंता को छोड़ दें। नौकरी में रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। व्यापार में सफलता की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से धन खर्च बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनकी हथेली में राहु पर्वत होता है ऐसा

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Horoscope Today 21 April 2022: आज मिथुन, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो