11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे नाखून वाले व्यक्ति धन के मामले में होते हैं लकी, बनते हैं अच्छे लीडर

Astrology: आज यहां आप जानेंगे कि कैसे नाखूनों के आकार को देखकर आप अपने जीवन के बारे में जान सकते हैं। जानिए किस शेप के नाखून व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं।

2 min read
Google source verification
samudrik shastra, jyotish shastra, astrology, how nails tells about your personality, nails astrology, future prediction,

ऐसे नाखून वाले व्यक्ति धन के मामले में होते हैं लकी, बनते हैं अच्छे लीडर

Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानने के कई तरीके बताए जाते हैं। जिनमें से एक तरीका है सामुद्रिक शास्त्र। इस शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। आज यहां आप जानेंगे कि कैसे नाखूनों के आकार को देखकर आप अपने जीवन के बारे में जान सकते हैं। जानिए किस शेप के नाखून व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं।

लम्बे नाखून: ऐसे नाखून वाले लोग रोमांटिक होते हैं। ये बहुत रचनात्मक और कल्पनाशील हैं। किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। ऐसे जातकों को सतर्क रहना चाहिए जिससे आप धोखा न खा जाएं।

चौड़ा नाखून: जिनके नाखून चौड़े होते हैं वे किसी भी बात पर बहस कर सकते हैं। ऐसे लोग अक्सर दिमाग से सोचते हैं। कम और आसान प्रयासों से ही सफलता पाने के इच्छुक होते हैं।

गोल या अंडाकार आकार के नाखून: ऐसे लोग काफी सामाजिक होते हैं। इन्हें अकेले रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इनका संचार कौशल अच्छा होता है। ये लोग हर परिस्थिति में तुरंत ही ढल जाते हैं।

चौकोर आकार के नाखून: ऐसे लोग किस्मत वाले होते हैं। ये मजबूत, शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं। काम और धन में इनकी किस्मत अच्छी होती है। ऐसे लोग अच्छे नेता बन सकते हैं। इनके अंदर नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है।

बादाम के आकार का नाखून: ऐसे लोग एक नियंत्रित स्वभाव के होते हैं। ये ईमानदार, दयालु और मनमौजी होते हैं। ये किसी के साथ अन्याय होता नहीं देख सकते हैं।

तलवार के आकार का नाखून: ऐसे लोग लक्ष्य-उन्मुख होते हैं। जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये अपने लक्ष्य से कभी ध्यान नहीं हटाटे। ये टीम वर्क वाले लोग नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 7 उपायों से गुरु ग्रह को करें मजबूत, नौकरी में मिलेगी सफलता और पदोन्नति