एक सवाल के जवाब में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि कारोबार से आसक्ति नहीं हटाना है, क्योंकि ऐसा होने पर व्यक्ति कारोबार ही नहीं करेगा। उसे पूजा समझना होगा, ऐसे में आप प्रपंच में भी प्रवेश कर भी खुश रहेंगे, भले कष्ट मिले। समाज की सेवा भगवान की सेवा है। ऑफिस पूजा घर है, यहां ईमानदारी से समाज के लोगों को कैसे सुख मिले इस तरह की सोच, नामजप के साथ कार्य करें और कोई व्यसन न करें, शराब न पीएं, मांस न खाएं, बेईमानी न करें या कोई और गलत काम न करें तो यही भगवान की प्राप्ति करा देगा।