7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips: जगाना चाहते हैं अपनी सोई हुई किस्मत तो घर में लगाएं ये चमत्कारी पौधा

हल्दी का प्रयोग पूजा-पाठ के काम में भी विशेष रूप से होता है। किसी भी काम की शुरुआत से पहले हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।

2 min read
Google source verification
vastu shastra, handi plant, haldi ka plant, haldi plant benefits, hald plant direction, haldi ke upay, vastu tips,

Vastu Tips: जगाना चाहते हैं अपनी सोई हुई किस्मत तो घर में लगाएं ये चमत्कारी पौधा

Vastu Shastra Remedies: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा ही एक पौधा होता है हल्दी का। हल्दी का प्रयोग हम रोजाना भोजन बनाते समय करते हैं। साथ ही हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। ये सेहत के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। हल्दी का प्रयोग पूजा-पाठ के काम में भी विशेष रूप से होता है। किसी भी काम की शुरुआत से पहले हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। यहां आप जानेंगे हल्दी के पौधे से जुड़ी खास बातें।

हल्दी के पौधे के फायदे: मान्यता है घर में हल्दी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है। घर-परिवार के लोगों के बीच के संबंध मजबूत होते हैं। जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। अगर कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर है तो इस पौधे को लगाने से विशेष फल प्राप्त होता है। क्योंकि हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। ये पौधा धन-धान्य को अपनी तरफ आकर्षित करता है। बृहस्पति ग्रह कमजोर हो तो हल्दी से बनी माला पहनना काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

किस दिशा में लगाएं हल्दी पौधा? इस पौधे को दक्षिण और पूर्व के मध्य यानी आग्नेय कोण में लगाना शुभ होता है। मान्यता है इस दिशा में हल्दी लगाने से वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है। घर में सुख-शांति बनी रहें इसके लिए हल्दी के पौधे को पश्चिम-उत्तर दिशा में लगाएं। हल्दी का पौधा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि और धन लाभ मिलता है।

धन की प्राप्ति के लिए हल्दी से जुड़े उपाय: आज जिस स्थान पर धन रखते हैं या जहां घर की तिजोरी है उस स्थान पर हल्दी की एक गांठ जरूर रखें। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। मान्यता है हल्दी की माला के किसी भी मंत्र का जाप करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।
यह भी पढ़ें: रामा या श्यामा, घर के लिए कौन सी तुलसी मानी जाती है ज्यादा शुभ?

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)