
अगर आपकी बर्थ डेट इनमें से कोई एक है, तो अप्रैल महीना आपके लिए रहेगा सबसे लकी
ज्योतिषीय गणनाओं के हिसाब से अप्रैल का महीना सबसे खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने में सभी 9 ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस महीना का आरंभ हिंदुओं के नववर्ष से हो रहा है। राहु-केतु और शनि जैसे क्रूर ग्रह भी इसी महीने में अपनी राशि बदलेंगे। यहां आप जानेंगे अंकज्योतिष अनुसार किन बर्थ डेट वाले लोगों के लिए ये महीना सबसे खास रहने वाला है।
मूलांक 2: अप्रैल महीना इन बर्थ डेट वालों के लिए रहेगा सबसे खास
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 है उनके लिए अप्रैल महीना काफी शुभ साबित होगा। नौकरी पेशा और व्यापारी जातकों को सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पढ़ाई में आपका खूब मन लगेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मूलांक 1: कार्यक्षेत्र में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायिक उपलब्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले जातकों को विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है।
मूलांक 3: मेहनत रंग लाएगी
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए अप्रैल महीना शुभ रहेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग कोई बड़े सौदे करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 4: बिजनेस जातकों के लिए शुभ महीना
जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना खास रहेगा। खासकर जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उन्हें सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 5: कार्यस्थल पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक वालों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। बिजनेस वाले लोग व्यापार में विस्तार करेंगे। जमीन जायदाद को लेकर अगर कोई केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मूलांक 6: इस चीज को लेकर मन रहेगा प्रसन्न
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना उम्मीदों भरा रहेगा। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में सुनहरी सफलता प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
मूलांक 7: इस चीज को लेकर रहेंगे परेशान
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों के प्रेम संबंधों के लिहाज से ये महीना अच्छा नहीं दिख रहा है। लव पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। हालांकि व्यापारी लोग इस दौरान खूब पैसा कमाएंगे। पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 8: लड़ाई-झगड़े से बचें
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना उतना अच्छी नहीं रहेगा। किसी से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।
मूलांक 9: आय के नए स्रोत खुलेंगे
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक के लोगों को इस महीने आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नए माध्यमों से आमदनी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में कलह हो सकता है। किसी भी तरह के तर्क-वितर्क से दूर रहें।
यह भी पढ़ें: सर्वगुण संपन्न होती हैं इन नाम की लड़कियां, पति के जीवन में लाती हैं सुख-समृद्धि
Published on:
31 Mar 2022 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
