
अगस्त महीने मे इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, नौकरी और व्यापार में मिलेगी शानदार सफलता
August Horoscope 2022: अगस्त महीना शुरू होने में बस हफ्ते भर का समय बचा है। ये महीना व्रक-त्योहारों और ग्रहों के गोचरों से भरा रहेगा। इस महीने नाग पंचमी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, रक्षा बंधन, अजा एकादशी, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज जैसे बड़े व्रत-त्योहार आएंगे। इसी के साथ बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन भी इस महीने होगा। जानिए किन राशियों के लिए ये महीना खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है।
मकर राशि: करियर के दृष्टिकोण से ये महीना आपके लिए शानदार रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ये महीना प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी सकारात्मक रहेगा। आप अपने पार्टनर और जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक जीवन अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको धन अर्जित करने के नए स्त्रोत प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।
मीन राशि: करियर के मोर्चे पर इस महीने आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के मोर्चे पर भी सफलता प्राप्त होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी ये महीना शानदार रहेगा। कहीं से गुप्त रूप से धन प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि: जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस महीने शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत का अनुकूल फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। इस महीने कई माध्यमों से अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
धनु राशि: आपके करियर के लिहाज से भी ये महीना शानदार रहने वाला है। नौकरी वाले जातकों को पदोन्नति मिलेगी। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। निवेश के लिहाज से समय अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: अंक राशिफल: इस सप्ताह 3 मूलांक वालों को धन लाभ के प्रबल योग, हर काम में मिलेगी सफलता
Published on:
25 Jul 2022 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
