11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जून में इन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार, विदेश यात्रा के भी योग

June 2022 Rashifal: ग्रहों में होने वाले इस परिवर्तन का कुछ राशि वालों की करियर लाइफ पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
horoscope, june rashifal 2022, june 2022 rashifal, june 2022 horosocpe, june lucky zodiac sign, mesh rashi, meen rashi, makar rashi, kumbh rashi,

जून में इन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार, विदेश यात्रा के भी योग

हिंदू पंचांग अनुसार जून के महीने की शुरुआत ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से मृगशिरा नक्षत्र में हुई है। इस महीने कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। 3 जून को बुध मार्गी होंगे। शनि 5 जून को वक्री होंगे। सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र वृषभ राशि में तो मंगल मेष राशि में गोचर शुरू करेंगे। ग्रहों में होने वाले इस परिवर्तन का कुछ राशि वालों की करियर लाइफ पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि: इस राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में भी विस्तार करने में सफल रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रही है। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है।

मकर राशि: आर्थिक दृष्टिकोण अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। पैसों की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। निवेश के लिहाज से समय अनुकूल है। शेयर बाजार से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। विदेशी व्यापार में आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। नौकरी के चलते विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि: पदोन्नति और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं उनके लिए समय अनकूल है। कारोबार में सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। नई योजना के साथ आप अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

मीन राशि: नौकरी में मजबूती मिलेगी। बड़े अधिकारियों से संपर्क बढ़ेंगे। करियर के लिहाज से जून महीना अच्छा रहेगा। शानदार जॉब का ऑफर मिल सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उनके लिए ये समय शुभ साबित होगा। पदोन्नति और प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: पैसों के मामले में बेहद लकी माने जाते हैं इन 3 नामाक्षर वाले लोग, देखें क्या आप भी हैं इनमें