
मार्च में कुंभ राशि में ग्रहों का विशेष संयोग बदल देगा 4 राशियों की जिंदगी, घर आएगी धन-दौलत
ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। मार्च का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास रहने वाला है। इस महीने कुंभ राशि में ग्रहों का संयोग देखने को मिलेगा। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। बुध 6 मार्च से कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे। बृहस्पति पहले से ही इस राशि में विराजमान हैं। वहीं सूर्य 15 मार्च से इस राशि में गोचर करने लगेंगे। जानिए इन गोचर का किन राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ सकता है।
कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा मिलेगा लाभ: ग्रहों के ये संयोग इस राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे।
मेष वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता: इस राशि वालों के करियर के लिए ये योग काफी शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।
कर्क राशि वालों की बढ़ सकती है इनकम: इस दौरान आपकी आय बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं उनकी ये इच्छा पूरी होती दिखाई दे रही है।
धनु राशि वालों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि: इस राशि वालों के लिए ये समय शुभ साबित होगा। आपको इस दौरान किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। मनचाही जगह नौकरी मिलने की भी संभावना है। एक से अधिक माध्यमों से भी धन आपके पास आ सकता है।
यह भी पढ़ें: इन बर्थ डेट वाले लोग कम उम्र में ही बन जाते हैं धन कुबेर, कंप्यूटर से भी तेज चलता है दिमाग
Published on:
02 Mar 2022 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
