7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मई में इन 5 राशि वालों के पास होगी अथाह धन-दौलत, कुबेर देवता रहेंगे मेहरबान!

मई राशिफल 2022 (May Horoscope 2022): मई का महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार दिख रहे हैं।

2 min read
Google source verification
horoscope, may rashifal 2022, may lucky zodiac sign, may horoscope 2022, may 2022 rashifal, may 2022 horoscope,

मई में इन 5 राशि वालों के पास होगी अथाह धन-दौलत, कुबेर देवता रहेंगे मेहरबान!

May 2022 Lucky Zodiac: अप्रैल की तरह ही मई के महीने में भी ग्रहों में कई फेरबदल देखने को मिलेंगे। इस महीने शुक्र, बुध, मंगल, चंद्र और सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा इस महीने साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी लगने जा रहा है। ग्रहों में होने वाले परिवर्तन का किन राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा, जानिए।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi): मिलेगी आर्थिक सफलता
इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए ये महीना खास साबित होगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। ये महीना आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi): नौकरी में मिलेगी सफलता
इस राशि वालों को नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना है। आय के अनेक स्रोत मिल सकते हैं। इस महीने अच्छी कमाई होने की संभावना है। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये महीना शुभ है।

कर्क राशि (Kark Rashi): आर्थिक उन्नति के आसार
इस राशि वालों के लिए ये महीना काफी शुभ साबित होगा। अच्छी कमाई करने में आप कामयाब रहेंगे। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। करियर में विशेष तरक्की प्राप्त होने के आसार हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कई नए दोस्त बनेंगे।

सिंह राशि (Singh Rashi): तरक्की के खुलेंगे रास्ते
ये महीना आपके लिए धन के मार्ग खोलने वाला साबित होगा। आर्थिक उन्नति मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi): जमीन-जायदादा में मिलेगा लाभ
ये महीना आपके इस राशि वालों के स्थायी संपत्ति के मामले में लाभदायक रहेगा। घर और जमीन खरीदने के भी प्रबल आसार हैं। नौकरी से जुड़े लोग अच्छी कमाई करने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: ऊंची किस्मत लेकर जन्मी होती हैं इन नाम की लड़कियां, अपने पिता के लिए होती हैं लकी