
ईश्वर का एक चमत्कार कहलाता हैं ॐ पर्वत, जानें भोलेनाथ से जुड़े इस पर्वत का रहस्य
शिव कैलाश पर्वत पर अपने परिवार के साथ निवास करते हैं।
[typography_font:14pt;" >भगवान शिव को सबसे बड़ा तपस्वी और भोला माना जाता है उनके भक्तों की गिनती भी नहीं की जा सकती, हिंदू मान्यताओं और पुराणों के अनुसार भगवान शिव हिमालय के कैलाश मानसरोवर पर वास करते हैं। माना जाता हैं कि विश्व में तीन कैलाश पर्वत हैं, पहला कैलाश मानसरोवर जो की तिब्बत में है, दूसरा आदि कैलाश जे की उत्तरांचल में है और तीसरा है किन्नौर कैलाश जो की हिमाचल प्रदेश में है।
अब हम बताते हैं कि इसमें ॐ पर्वत कहां आता है। दसअसल जहां तिब्बत, नेपाल और भारत की सीमाएं मिलती हैं वहीं ॐ पर्वत स्थापित है। इस पर्वत से अनेक पौराणिक कहानियां जुड़ी हैं, हैरानी की बात यह है कि यह मानव निर्मित आकृति नहीं है बल्कि यहां प्राकृतिक तौर पर अलग-अलग तरीके से ॐ की 8 आकृतियां बनती हैं। जी हां ॐ पर्वत एक ऐसा रहस्य हैं जो की ईश्वर का एक चमत्कार कहलाता हैं। इस चमत्कार को देख कर कोई नास्तिक भी भगवान के इस पर्वत के चमत्कार के आगे जो आपको उनकी शरण में ले जाएगा और साथ ही आपके मस्तिष्क के बहुत से भ्रम भी दूर करेगा।
हिमालय में ओम पर्वत का एक विशेष स्थान है। माना जाता है कि इस जगह भी भगवान शिव का अस्तित्व रहा होगा। यह पर्वत भारत और तिब्बत की सीमा पर आज भी मौजूद है जिस पर हर साल बर्फ से ओम की आकृति बनती है। चलिए जानते हैं ओम पर्वत से जुड़ी कुछ अद्भुत बातें
ओम पर्वत को आदि कैलाश या छोटा कैलाश भी कहा जाता है।
ओम पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से 6,191 मीटर (20,312 फीट) है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार हिमालय में कुल 8 जगह ओम की आकृति बनती है, लेकिन अभी तक सिर्फ इसी स्थान की खोज हुई है।
इस पर्वत पर बर्फ गिरने से प्राकृतिक रूप से ओम की ध्वनि उत्पन्न होती है।
Published on:
03 Jun 2018 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
