22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rang Panchami 2023: कब है रंग पंचमी, जानें लक्ष्मीजी की पूजा के लिए किस मंत्र का करें जाप

रंग पंचमी (Rang Panchami 2023) हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार अक्सर होली के पांचवें दिन पड़ता है। मान्यता है कि चैत्र कृष्ण पंचमी (Rang Panchami 2023) के दिन पड़ने वाले इस त्योहार पर देवता भी होली खेलते हैं। एमपी, महाराष्ट्र और गुजरात में यह त्योहार उत्साह से मनाया जाता है। इसी के साथ इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। जानिए लक्ष्मीजी पूजा मंत्र (Lakshmiji Puja Mantra) और विधि।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 14, 2023

rang_panchami_puja.jpg

rang panchami puja

Rang Panchami 2023: इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 8 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन देश के बड़े हिस्से में लोग होली खेलते हैं, जबकि रंग पंचमी चैत्र कृष्ण पंचमी के दिन मनाई जाएगी। यह त्योहार इस साल 12 फरवरी को मनाया जाएगा।


रंग पंचमी तिथि 11 फरवरी रात 8.35 बजे से शुरू हो रही है, और 12 मार्च रात 8.31 बजे संपन्न होगी। इसलिए उदया तिथि में रंग पंचमी 12 मार्च रविवार को मनाई जाएगी। कुछ कैलेंडर में रंग पंचमी तिथि को 11 मार्च रात 10.05 बजे से 12 मार्च रात 10.01 बजे तक बताया गया है।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday 2023: भाग्योदय के लिए इनको करना होगा शनि उदय का इंतजार, काउंट डाउन जारी

रंग पंचमी पर इनकी होती है पूजाः रंग पंचमी पर राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है शुभ मुहूर्त में राधा कृष्ण की पूजा कर उन्हें लाल रंग का अबीर-गुलाल अर्पित करना चाहिए। साथ ही अन्य देवताओं को भी गुलाल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि आती है और भक्तों पर कृपा रहती है।
इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए माता लक्ष्मी के बीज मंत्र ऊँ श्रीं श्रीये नमः का 108 बार जाप करना चाहिए। पूजा के बाद इस मंत्र के जाप से भक्त पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी।

इसके लिए लक्ष्मी और नारायण के चित्र को उत्तर दिशा में स्थापित करें और लोटे में जल भरकर रखें। गाय के घी का दीपक जलाकर गुलाब का फूल अर्पित करें। एक आसन पर बैठकर बीज मंत्र का तीन माला जाप करें। गुड़ मिश्री का भोग लगाएं, पूजा के बाद लोटे में रखा जल पूरे घर में छिड़क दें। इससे घर में बरकत होगी।


ऐसी-ऐसी मान्यताएंः मान्यता है कि रंग पंचमी हवा में रंग अबीर उड़ाने से माहौल सकारात्मक बनता है। इसका व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व और सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ता है। इस दिन बुरे-कर्म नष्ट होते हैं।