
Last Day Of Sawan 2022: कब खत्म होगा सावन महीना? कब पड़ेगी नागपंचमी, शिवरात्रि और रक्षा बंधन
Sawan Month Last Day 2022: भगवान शिव की विशेष अराधना का महीना सावन चल रहा है। ये महीना धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है ये वो समय होता है जब सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव के हाथ आ जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दौरान सच्चे मन से शिव जी की भक्ति करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हुआ था। जानिए इसकी समाप्ति कब होगी और कब-कब पड़ेंगे सावन में पड़ने वाले मुख्य पर्व नागपंचमी, शिवरात्रि, तीज और रक्षाबंधन।
कब तक रहेगा सावन का महीना: सावन महीने की समाप्ति 12 अगस्त को होगी। इसके बाद भाद्रपद महीना शुरू हो जाएगा। सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए खास माने जाते हैं। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं। साथ ही इस महीने भगवान शिव का रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।
सावन में कब-कब पड़ेंगे सोमवार?
14 जुलाई, गुरुवार- सावन का पहला दिन
18 जुलाई, सोमवार- सावन सोमवार व्रत
25 जुलाई, सोमवार- सावन सोमवार व्रत
01 अगस्त, सोमवार- सावन सोमवार व्रत
08 अगस्त, सोमवार- सावन सोमवार व्रत
12 अगस्त, शुक्रवार- सावन का अंतिम दिन
सावन के प्रमुख व्रत-त्योहार:
26 जुलाई 2022, मंगलवार-सावन शिवरात्रि
28 जुलाई 2022, गुरुवार- अमावस्या, हरियाली अमावस्या
31 जुलाई 2022, रविवार- हरियाली तीज
02 अगस्त 2022, मंगलवार- नाग पंचमी
08 अगस्त 2022, सोमवार- श्रावण पुत्रदा एकादशी
11 अगस्त 2022, गुरुवार- रक्षा बंधन
यह भी पढ़ें: 'शनि ग्रह' मकर राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती तो 2 पर ढैय्या
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
19 Jul 2022 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
