बिजनेस खूब करता है सूट: भाग्यांक 3 वालों को बिजनेस में सफलता मिलने के अधिक आसार रहते हैं। ये निर्णय लेने में कुशल होते हैं। ये हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहते हैं। ये अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। इन जातकों में प्रभावी संवाद क्षमता होती है। जो दूसरों को इनकी बात सुनने के लिए प्रेरित करती है। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। पल भर में ये किसी को भी अपना दीवना बना देते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल भी काफी अच्छी होती है।
भाग्यांक 3 के लिए करियर: इस भाग्यांक वाले जातक अपना करियर टीचर, पुलिस की नौकरी, वकालत, लेखन कार्य, जज, क्लर्क, डॉक्टर, सचिव, नेवी आदि क्षेत्रों में बना सकते हैं। इस भाग्यांक के लोग कड़ी मेहनत और तेज बुद्धि की बदौलत किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।
भाग्यांक 3 वालों के नकारात्मक पहलू: इस भाग्यांक के लोगों का नेचर डॉमिनेट करने वाला होता है। कई बार ये हद से ज्यादा डॉमिनेटिंग हो जाते हैं। इन्हें तानाशाह बनने की स्थिति से बचना चाहिए। कभी-कभार पैसा कमाने की होड़ में आप अनैतिक कार्य भी करने से बाज नहीं आते हैं ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होता है। इस भाग्यांक वाले जातकों में दयाभाव कूट-कूटकर भरा होता है। आपसे किसी का भी दुख देखा नहीं जाता। आपकी इस कमजोरी का कई लोग लाभ भी उठाने की कोशिश करते हैं।
भाग्यांक 3 वालों के संबंध: इस भाग्यांक वाले लोग रिश्तों की काफी कदर करते हैं। ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। ये अपने प्यार का इजहार अकेले में करना पसंद करते हैं। ये लोग परफेक्ट जीवनसाथी साबित होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस भाग्यांक वालों की भाग्यांक 3, 5, 6 और 7 वालों से अधिक बनती है। फ्लर्ट करने में सबसे माहिर माने जाते हैं इन 5 राशियों के लड़के, लड़कियों का तुरंत जीत लेते हैं दिल