3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Chaitra Navratri 2022: नवरात्र में मां अंबे इन राशियों पर रहेंगी मेहरबान, देखें क्या आप भी हैं इसमे शामिल

नवरात्रि पर्व 4 राशि वालों के लिए बेहद शानदार होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Navratri, chaitra navratri 2022, april rashifal, april 2022 horoscope, navratri 2022 dates, नवरात्रि,

Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में इन राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की असीम कृपा

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि (Navratri) पर्व का प्रारंभ हो जाता है और ये हिंदू नव वर्ष का पहला दिन भी होता है। मान्याओं अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस बार नवरात्रि 2 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक रहेंगी। जानिए इस दौरान किन राशियों पर मां अंबे की रहेगी विशेष कृपा।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए नवरात्रि पर्व बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यस्थल में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। यात्रा से भी अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।

मिथुन राशि: ये समय बेहद शानदार साबित होगा। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं और इन यात्राओं से आप अच्छा लाभ कमाने में भी सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए ये समय विशेष तौर पर शुभ साबित होगा।

कर्क राशि: ये समय आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। हर काम में सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय शुभ साबित होगा। बिजसने करने वाले जातकों को सफलता प्राप्त करने के ढेरों अवसर प्राप्त होंगे। नया बिजनेस करने की योजना बन सकती है। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: चैत्र अवमास्या के दिन इन उपायों को करने से महालक्ष्मी की हमेशा बनी रहेगी कृपा

Story Loader