
7 अप्रैल को मंगल का कुंभ में गोचर रहेगा बेहद खास, इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल ग्रह 7 अप्रैल दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। शनि की राशि कुंभ में मंगल का गोचर काफी खास माना जा रहा है। इस राशि में ये ग्रह 17 मई तक विराजमान रहेगा। इसके बाद मीन राशि में चला जायेगा। मंगल का कुंभ राशि में गोचर कुछ राशि वालों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेगा और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता दिलाएगा। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।
मेष राशि:
-इस राशि वालों के लिए ये गोचर विशेष रूप से फलदायी साबित होगा।
-पदोन्नति होने के प्रबल आसार हैं। आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
-आर्थिक जीवन में आप खुद को पहले से अधिक तनावमुक्त पाएंगे।
-आमदनी के अतिरिक्त स्रोतों को बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे।
-किसी प्रकार की अचल संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
-आप इस दौरान शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि:
-मंगल के गोचर से आपको करियर में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
-आपको खुद को साबित करने के कई अच्छे मौके मिलेंगे।
-इस दौरान आपको कार्यस्थल पर नाम, प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त होगा।
-नौकरीपेशा जातकों को सुनहरी सफलता प्राप्त होगी।
-कड़ी मेहनत ही आपको धन लाभ मिलने की संभावना बनाएगी।
धनु राशि:
-इस गोचर से इस राशि के बिजनेस जातकों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।
-आप इस दौरान अपार सफलता अर्जित कर सकेंगे।
-आपके लिए यात्राएं भी काफी फायदेमंद साबित होंगी।
-धन पक्ष के लिहाज़ से ये अवधि आपके लिए बेहद अनुकूल सिद्ध होगी।
-इस दौरान आपके द्वारा किये गए हर निवेश से आप अच्छा रिटर्न प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
-स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि:
-करियर के लिहाज से ये अवधि आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
-आप अपने अधूरे रूके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।
-आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
-नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
-यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
यह भी पढ़ें: पति की किस्मत मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़किया, होती हैं बहुत भाग्यवान
Published on:
06 Apr 2022 12:57 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
