मूलांक 2 की लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं। अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं। ये अपने पति की किस्मत मानी जाती हैं। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसे करियर लाइफ में शादी के बाद खूब तरक्की मिलने लगती है। ये अपने पति की सोई हुई किस्मत जगाने वाली होती हैं। इस मूलांक लड़कियों से शादी करके लड़कों के भाग खुल जाते हैं।
मूलांक 2 की लड़कियां अत्याधिक इमोशनल होती हैं। किसी का भी दुख देखकर दुखित हो जाती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये अपने घर-परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं और उन्हें साथ लेकर चलती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये अच्छी हमसफर साबित होती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां काफी संस्कारी होती हैं। बड़े-बुजुर्गों का काफी सम्मान करती हैं। ससुराल वालों का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। ये हर जगह मुखिया की भूमिका निभाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। चाहे पारिवारिक लाइफ हो चाहे करियर हर जगह इनका प्रदर्शन शानदार रहता है।पत्नी को सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं इन नाम के लड़के, Best Husband होते हैं साबित