30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल का स्वराशि मेष में प्रवेश 3 राशि वालों की बदल देगा जिंदगी, करियर में मिलेगी अपार तरक्की

Mars Transit In Aries 2022: जब भी मंगल ग्रह अपनी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशियों पर शुभ पड़ने के आसार रहते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Mangal Rashi Parivartan, mangal gochar 2022, mars transit in june 2022, mars transit in aries 2022, mangal gochar june 2022, mangal rashi parivartan june 2022,

मंगल का स्वराशि मेष में प्रवेश 3 राशि वालों की बदल देगा जिंदगी, करियर में मिलेगी अपार तरक्की

Mangal Gochar June 2022: मंगल ग्रह 27 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिष नजरिए से ये राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इसी अवधि में मंगल और राहु की युति भी होने वाली है। क्योंकि राहु भी इस समय मेष राशि में गोचर है। जब भी मंगल ग्रह अपनी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशियों पर शुभ पड़ने के आसार रहते हैं। जानिए ये गोचर किन 3 राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगा।

कर्क राशि- करियर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त करने के कई मौके हाथ लगेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अलग पहचान मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। धन संचित करने में आप कामयाब रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।

मिथुन राशि: आपकी सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। मेहनत का शानदार फल प्राप्त होगा। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। कर्ज का निपटारा कर सकते हैं। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि: करियर में आप शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे। नौकरी में बॉस का हर काम में साथ मिलेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। एक से अधिक माध्यमों से अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। घर परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
यह भी पढ़ें: 18 जून से 2 जुलाई तक वृषभ राशि में साथ रहेंगे बुध-शुक्र, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader