28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 जून से 2 जुलाई तक वृषभ राशि में साथ रहेंगे बुध-शुक्र, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Budh-Shukra Yuti: 18 जून से लेकर 2 जुलाई तक वृषभ राशि में बुध और शुक्र की युति बनी रहेगी। जानिए इस युति से किन राशियों के लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 Jun 2022, 11:51 AM IST

budh shukra yuti, mercry venus together, mercury in Taurus 2022, Venus in Taurus 2022,

18 जून से 2 जुलाई तक वृषभ राशि में साथ रहेंगे बुध-शुक्र, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Budh-Shukra Together: जिस तरह से ग्रहों का गोचर और वक्री होना सभी राशियों के लोगों को प्रभावित करता है। उसी तरह से ग्रहों की युति का भी मनुष्य जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष अनुसार ग्रहों की युति से कुछ विशेष योगों का निर्माण होता है। ये योग शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी हो सकते हैं। 18 जून से लेकर 2 जुलाई तक वृषभ राशि में बुध और शुक्र की युति बनी रहेगी। जानिए इस युति से किन राशियों के लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

शुक्र-बुध की युति से शुभ योग का होगा निर्माण: बुध और शुक्र वृषभ राशि में एक साथ संयोग बनाते हुए शुभ योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति से बनने वाले संयोग को “लक्ष्मी नारायण योग” कहते हैं। शास्त्रों में इस योग को बेहद ही शुभ माना जाता है।

इन राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि- इस योग का आपके धन भाव में बनना आर्थिक उन्नति लेकर आएगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपनी वाणी के जरिए दूसरों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि: आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। आमदनी के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिलेगा। बिजनेस में मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। धन की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। करियर में सफलता के योग बनेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। आपको आपके प्रयासों का अनुकूल फल प्राप्त होगा। नई नौकरी की ऑफर आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या राशि: इस राशि वालों का भाग्योदय होगा। धार्मिक रुझान बढ़ेगा। धन पक्ष काफी मजबूत रहने की संभावना है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि: करियर की दृष्टि से ये युति काफी शुभ साबित होगी। विद्यार्थियों को इस दौरान प्रदर्शन शानदार रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। नौकरी करने वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मृत्यु पंचक (18 जून से 23 जून तक): मृत्यु पंचक है घातक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये कार्य!