11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बुध ने अपनी स्वराशि कन्या में किया प्रवेश, जानें किसका चमकेगा भाग्य

जानिए बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों के लोगों को मिलेगा लाभ।

less than 1 minute read
Google source verification
budh rashi parivartan, budh gochar 2022, budh transit august 2022, budh transit august 2022, mercury transit virgo 2022,

बुध ने अपनी स्वराशि कन्या में किया प्रवेश, जानें किसका चमकेगा भाग्य

Budh Transit 2022: बुध ने 21 अगस्त को अपनी स्वराशि और उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में बुध 26 अक्टूबर 2022 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर जायेंगे। व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह का विशेष स्थान होता है। जिसकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है वो व्यक्ति अत्याधिक बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार स्वभाव का होता है। ऐसे लोगों की स्मरण शक्ति काफी तेज होती है। जानिए बुध का कन्या राशि में गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

कन्या राशि: इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ इस राशि के जातकों को ही मिलेगा। क्योंकि बुध कन्या राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। पेशेवर जीवन में सफलता हासिल होगी। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप अपने कार्यों से दूसरों के प्रभावित कर सकेंगे।

सिंह राशि: आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता आएगी। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे।

कर्क राशि: आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जो लोग पत्रकारिता, अभिनय, लेखन, कंसल्टेशन, निर्देशन या एंकरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि: आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अपने संबंध बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने आकर्षक स्वभाव से अपने सहकर्मियों और अधिकारियों को प्रभावित करते हुए सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको आपके कार्यों के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Scorpio Zodiac Personality: जानिए कैसे होते हैं वृश्‍च‍िक राशि के लोग