2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Scorpio Zodiac Personality: जानिए कैसे होते हैं वृश्‍च‍िक राशि के लोग

ज्योतिष अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मंगल के प्रभाव के कारण ही ये लोग ऊर्जावान और प्रभावशाली होते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 Aug 2022, 12:36 PM IST

zodiac signs, Scorpio zodiac, astrology, zodiac sign astrology,

Scorpio Zodiac Personality: जानिए कैसे होते हैं वृश्‍च‍िक राशि के लोग

वृश्चिक राशि के लोगों पर मंगल की विशेष कृपा मानी जाती है। ज्योतिष में मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो शक्तिशाली, प्रभावशाली, साहसी और आत्मविश्वास से भरपूर होता है। ऐसे लोगों की पर्सनालिटी काफी दमदार होती है। मंगल के कारण ही इस राशि के लोगों की पर्सनालिटी काफी प्रभावशाली होती है। ये लोग इरादों के मजबूत होते हैं।

इस राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना बखूबी आता है। ये एक बार जिस चीज की जिद्द पकड़ लेते हैं फिर उस जिद्द को पूरा करके ही दम लेते हैं। ये गुस्से वाले होते हैं। क्रोध में ये किसी को भी कुछ भी कह देते हैं। ये आत्मनिर्भर होते हैं। जो कुछ करना चाहते हैं अपने दम पर ही करना चाहते हैं। किसी के अधीन रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं होता। ये अत्यंत ही स्वाभिमानी होते हैं।

ये दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्पवान होते हैं। एक बार जिस काम को करने की छान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है लेकिन ये घबराते नहीं है। जीवन में आनी वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। ये बुद्धिमान होते हैं और इनकी कल्पनाशक्ति काफी अच्छी होती है।

ये कड़ी से कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहते हैं। ये सेना, पुलिस, उच्च प्रशासनिक अधिकारी, गणितज्ञ आदि क्षेत्रों में सफल होते हैं।
यह भी पढ़ें: इन उपायों से बुध ग्रह को करें मजबूत, करियर में मिलेगी अपार सफलता