1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशियों के लिए शुभ समय लेकर आ रहे हैं बुध देव, जबरदस्त लाभ मिलने की है संभावना

Budh Rashi Parivartan August 2022: 1 अगस्त को बुध ग्रह अपने मित्र सूर्य की स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है जहां ये 21 अगस्त तक रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
budh rashi parivartan, budh transit august 2022, mercury transit august 2022, budh gochar august 2022, budh rashi parivartan august 2022,

इन राशियों के लिए शुभ समय लेकर आ रहे हैं बुध देव, जबरदस्त लाभ मिलने की है संभावना

Budh Transit August 2022: हिंदू धर्म में बुध ग्रह को बुध देव के रूप में पूजा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, तर्क, गणित, मित्र, व्यापार और चतुरता का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में होता है उन्हें वाणी दोष होने की संभावना रहती है। सभी 12 राशियों में बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है। 1 अगस्त को बुध ग्रह अपने मित्र सूर्य की स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है जहां ये 21 अगस्त तक रहेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

मिथुन राशि: इस राशि वालों की ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने-फिरने की योजनाएं बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। छात्रों के लिए भी ये अवधि उत्तम रहेगी।

सिंह राशि: करियर में आपको मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। कार्यस्थल पर आप हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर पायेंगे। आर्थिक रूप से समय बेहतर है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

वृश्चिक राशि: करियर में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त हो सकेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं इन 6 नाम की लड़कियां, परिवार वालों का करती हैं भाग्योदय