
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध कर्क राशि मे करेंगे प्रवेश, चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्मत
Budh Gochar July 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को समस्त ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इस ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है। बुध की एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने की अवधि सबसे कम होती है। आमतौर पर ये ग्रह किसी भी राशि में लगभग 21 दिनों तक रहता है। 17 जुलाई को बुध चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करेगा। समस्त 12 राशियों पर इस गोचर का कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। लेकिन ये गोचर मुख्य रूप से 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी उत्तम साबित होगा। नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। ये अवधि व्यापारियों को विशेष लाभ दिलाएगी। आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी।
कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये अवधि काफी अनुकूल रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक राशि: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। बुध का गोचर आपको करियर में शानदार लाभ देगा। आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कर्क राशि में बुध-सूर्य की शुभ युति से 3 राशि वालों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा!
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
10 Jul 2022 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
