1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध कन्या राशि में होंगे वक्री, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ

यहां आप जानेंगे किन राशि वालों के लिए ये अवधि शुभ साबित होने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
horoscope, zodiac sign astrology, budh vakri 2022, budh retrograde 2022,

बुध कन्या राशि में होंगे वक्री, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ

Budh Vakri 2022: बुध इस समय अपनी स्वराशि कन्या में गोचर कर रहे हैं। 10 सितंबर को बुध कन्या राशि में वक्री हो जायेंगे और फिर 2 अक्टूबर को मार्गी होंगे। बुध के कन्या राशि में वक्री होने की अवधि कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी तो कुछ की परेशानियां बढ़ाने का काम करेगी। लेकिन यहां आप जानेंगे किन राशि वालों के लिए ये अवधि शुभ साबित होने वाली है।

सिंह राशि: बुध के वक्री होने से आपको करियर लाइफ में तरक्की मिलेगी। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी। आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों के संचार कौशल में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल में आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके काम की जमकर सराहना होगी।

कन्या राशि: बुध के वक्री होने की अवधि में आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उनके लिए ये समय अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगा। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आर्थिक रूप से ये अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। परिवार वालों का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। करियर में अच्छी तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये समय फलदायी सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें: सूर्य देव की इस राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा, राजसी और रौबदार होता है इनका स्वभाव