
Monday's measures which will give promotion with money benefits
भगवान शिव का एक नाम भोलेनाथ भी है, इसका कारण यह है कि वे आसानी से प्रसन्न हो जाते है। दरअसल एक ओर जहां देवताओं को प्रसन्न करने में कई विधियों सामग्रियों आदि चीजों का प्रयोग करना होता है।
वहीं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए केवल सच्ची श्रद्धा से अर्पित किए हुए दो फूल ही काफी होते हैं। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस समय सावन का माह चल रहा है, जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करना और आसान हो जाता है।
वहीं ज्योतिष के जानकार पंडित शर्मा के अनुसार ज्योतिषशास्त्र में शिवजी से मनचाहा वरदान पाने के लिए कुछ खास उपाय बताए गये हैं। मान्यता है कि अगर इन्हें सोमवार के दिन किया जाए तो भोले भंडारी बड़ी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और मनमांगी मुराद देते हैं। साथ ही जीवन की अन्य परेशानियां भी कम होने लगती हैं। तो आइए जानते हैं सोमवार के खास उपाय…
पं. शर्मा के अनुसार ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक यदि सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव की पूजा की जाए, तो यह अत्यंत शुभ होता है। भोलेनाथ इससे अत्यंत प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि यदि कोई श्रद्धालु नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके शिव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करता है तो शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
: यदि व्यक्ति कई बीमारियों से ग्रसित हो तो उसे सोमवार के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा से सभी रोगों का नाश होता है। इसके साथ ही सोमवार के दिन भगवान शिव के ‘दारिद्रदहन शिव स्तोत्र’ का पाठ करने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।
: वहीं यदि कोई मानसिक तनाव से जूझ रहे हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करें। मान्यता है कि ऐसा करने से तनाव दूर होता है। साथ ही दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जातक कार्यक्षेत्र में दिन-दूनी-रात चौगुनी तरक्की करता है।
: इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। उन्हें सोमवार के दिन चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। इसके अलावा सोमवार के ही दिन रामायण के अयोध्याकाण्ड का पाठ करना चाहिए। इससे भी चंद्रमा मजबूत होता है और आमदनी में वृद्धि होती है।
: यदि किसी के मन में अकारण ही भय बना रहता हो तो उन्हें सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव के ‘शिव रक्षा स्त्रोत’ का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही इसके प्रभाव से व्यक्ति के मन में व्याप्त सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं।
: इसके अलावा यदि जीवन में आर्थिक समस्याएं घेरे रहती हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का विधिवत पूजन करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव के ‘ शिव तांडव स्तोत्र’ का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबधी सभी समस्याएं दूर होती है। अचानक धनलाभ के योग बनते हैं।
Updated on:
12 Jul 2020 02:00 am
Published on:
11 Jul 2020 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
