
मृत्यु पंचक जुलाई 2022: जुलाई में कब लगेगा मृत्यु पंचक? क्यों इस दौरान घर में किसी की मृत्यु होना माना जाता है अशुभ!
Panchak 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल को बड़ा महत्व दिया जाता है और इसी में पंचक काल का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। माना जाता है कि पंचक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना अशुभ होता है। पुराणों की मानें तो भगवान राम द्वारा रावण की मृत्यु के बाद से ही 5 दिन का पंचक माना जाता है। वही जानते हैं इस साल जुलाई माह में कब लगने वाला है मृत्यु पंचक और इस दौरान किसी की मृत्यु हो ना क्यों माना जाता है अशुभ?
जुलाई 2022 में मृत्यु पंचक कब लगेगा?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल 16 जुलाई, शनिवार को सुबह 4:17 बजे से 20 जुलाई, बुधवार को दोपहर 12:50 बजे तक मृत्यु पंचक लगेगा।
पंचक काल में मृत्यु होना क्यों माना जाता है अशुभ?
पुराणों की मानें तो भगवान राम द्वारा रावण की मृत्यु के बाद से ही 5 दिन का पंचक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक काल में यदि घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे परिवार या रिश्तेदारी में बड़ी जनहानि होने की आशंका रहती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार यदि पंचक काल में घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो ज्योतिष या किसी विद्वान की सलाह से सूखी घास, बेसन या आटे से 5 पुतले बनाकर उन्हें मृत व्यक्ति की अर्थी के साथ रखकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पंचक दोष दूर हो जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: पीली सरसों के दाने चमका सकते हैं आपकी किस्मत, इन उपायों से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
Updated on:
26 Jun 2022 03:52 pm
Published on:
26 Jun 2022 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Vrat Mein Namak Kyon Nahi Khate : व्रत में नमक क्यों नहीं खाते? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

