1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीम करोली बाबा ने बताए हैं वक्त बदलने के ये संकेत, आपकी लाइफ में तो नहीं घट रहीं ऐसी घटनाएं

समय बदलने से पहले लोगों को कुछ इशारे मिलते हैं यदि व्यक्ति इनको पहचान जाए तो धैर्य टूटने से पहले अपनी पूरी कोशिश कर मुकाम को पा ले..ऐसे ही लोगों के लिए संत नीम करोली बाबा ने वक्त बदलने के संकेत बताए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 29 May 2023, 10:23 PM IST

baba_neem_karoli.jpg

baba neem karoli

Neem Karoli Baba: भारत में समय-समय पर अनेक संत महात्मा हुए हैं जिसने देश दुनिया को आगे की राह दिखाई है। भक्त आज भी इनके चमत्कारों के जरिये उम्मीद की डोरी से बंधते हैं और इनकी बातों से ज्ञान भी प्राप्त करते हैं, तभी तो जब भी आध्यात्म की बात आती है दुनिया भर के लोग भारत की ओर देखते हैं। ये संत भक्तों को जीवन जीने का तरीका तो सिखाते ही हैं, उनकी तात्कालिक समस्याओं का समाधान भी बताते हैं जिससे उनकी भक्ति की राह में आने वाली अड़चनें दूर हों और वह दुनिया में आने के अपने मकसद को पूरा करने का प्रयास कर सकें।

आज हम आपको ऐसे ही संत बाबा नीम करोली की बातें बताने जा रहे हैं, जिनके भक्त बताते हैं कि बाबा ने उन्हें बताया है कि वे कैसे पहचान सकते हैं कि वक्त बदलने वाला है.. उनका कहना है कि किसी व्यक्ति का अच्छा वक्त आने वाला होता है तो इसके पहले से ही संकेत मिलने लगते हैं।


पशु-पक्षियों का घर आना
बाबा के भक्तों का कहना है कि बाबा ने बताया था कि यदि किसी व्यक्ति के घर पर पशु-पक्षी आ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि उन्हें जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसका यह अर्थ भी है कि उसे धन लाभ भी होगा। घर में पक्षियों के आने का यह भी अर्थ है कि आप पर ईश्वर की कृपा होने वाली है।


साधु संतों का नजर आना
भारतीय सभ्यता में बार-बार यह बात दोहराई गई है कि आपके अच्छे कर्मों का फल अच्छा मिलता है, और संत महात्मा की संगति कल्याणकारी है। बाबा नीम करोली के अनुसार आपको अचानक साधु संत दिख गए हैं तो यह संकेत है कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। साधु संत के दिखने का संकेत है कि आप पर देवी देवताओं की कृपा होने वाली है और भाग्य आपका हमेशा साथ देगा।

ये भी पढ़ेंः Neem Karoli Baba: ये है बाबा नीम करोली का असली नाम, यहां जानिए कैसे बदलते गए संत के नाम


आंखों में आंसू आना

बाबा नीम करोली के अनुसार आप भजन कीर्तन में गए हैं और भक्ति में इतने लीन हो गए हैं कि आपकी आंखों में आंसू आने लगे तो समझिए भगवान आपके साथ है और अब आपको दुखों से छुटकारा मिलने वाला है। भक्ति में आंसू आना शुभ संकेत है।