16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद लकी माना जाता है ये नंबर, इन बर्थ डेट में जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली

इस मूलांक के लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। ये स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये कोई भी काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, number 7, lucky numbers, lucky number in the world, mulank 7, radix 7 people, ankjyotish, अंकज्योतिष,

बेहद लकी माना जाता है ये नंबर, इन बर्थ डेट में जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली

अंकज्योतिष अनुसार अंक 7 को बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। इन पर देवी देवताओं की विशेष कृपा रहती है। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। किसी चीज की टेंशन नहीं लेते। इन्हें भाग्य की बदौलत सबकुछ हासिल होता है। जानिए मूलांक 7 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।

मूलांक 7 को केतु ग्रह का अंक माना जाता है। इस मूलांक के लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। ये स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये कोई भी काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। अपने काम में इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। क्योंकि इन्हें खाली बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इस मूलांक के लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये लोग अत्यंत ही व्यवहारिक होते हैं।

मूलांक 7 वालों की कल्पनाशक्ति काफी तीव्र होती है। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं। इनकी सिक्स्थ सेंस पावर काफी अच्छी होती है। ये हर समय कुछ न कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं। इन्हें सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष नहीं करने पड़ते। अगर ये किसी काम में अपना शत प्रतिशत दे दें तो इन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इस मूलांक के लोग थोड़े सीधे होते हैं। हर किसी पर तुरंत भरोसा कर लेते हैं। जिस कारण इन्हें धोखा मिलने के भी प्रबल आसार रहते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये पैसा बहुत सोच समझकर खर्च करते हैं। ये समाज कल्याण के लिए काफी कुछ करते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अपने परिवार वालों से बेहद प्यार करते हैं। उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनका अधिकतर पैसा दान-पुण्य के कार्यों में खर्च होता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: अपने पति को कुबेर जितना धनवान बनाती हैं इन खास अक्षरों के नाम की लड़कियां