19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन बर्थ डेट वाले लोग अपने काम से Boss का तुरंत जीत लेते हैं दिल, होते हैं बेहद इंटेलिजेंट

Numerology Number 5: इस मूलांक के लोग अपने काम में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते। ये हर काम अपने तरीके से करते हैं। ये योजनाएं बनाने में काफी माहिर माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, numerology number 5 prediction, lucky number according to numerology, mulank 5, radix 5 people, अंक ज्योतिष,

इन बर्थ डेट वाले लोग अपने काम से Boss का तुरंत जीत लेते हैं दिल, होते हैं बेहद इंटेलिजेंट

ज्योतिषशास्त्र अनुसार 1 से लेकर 9 तक कुल नौ मूलांक होते हैं। इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हर व्यक्ति का जन्म हुआ होता है। यहां हम बात करेंगे मूलांक 5 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। अपने काम से अपने बॉस को इंप्रेस कर देते हैं। ये बोलने चालने में भी काफी माहिर माने जाते हैं। इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।

मूलांक 5 वाले अपने बॉस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ये बॉस के द्वारा दिया गया हर काम समय पर पूरा कर लेते हैं साथ ही अपने टारगेट को भी पूरा कर लेते हैं। जिस वजह से ये बॉस के फेवरेट कर्मचारी बन जाते हैं। इन्हें कार्यस्थल पर खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही इन्हें इनके काम के लिए खूब प्रोत्साहन भी मिलता है। ये हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। ये करियर में बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

इस मूलांक के लोग अपने काम में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते। ये हर काम अपने तरीके से करते हैं। ये योजनाएं बनाने में काफी माहिर माने जाते हैं। नई-नई योजनाओं से ये खूब लाभ भी कमाते हैं। ये एक ही काम को अधिक समय तक नहीं कर सकते। क्योंकि इन्हें बहुत जल्दी उबन होने लग जाती है। ये एक साथ कई कार्यों को करने में माहिर होते हैं। इन्हें अपने काम की अच्छी जानकारी होती है। ये हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहते हैं। कम उम्र में ही सफलता इनके कदम चूमती है।

इस मूलांक के लोग अच्छे टीचर, मैनेजर, एकाउंटेंट, वकील, पत्रकार, जज, जिलाधिकारी, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, डॉक्टर, बिजनेसमैन या सेल्समैन बन सकते हैं। अगर ये इन क्षेत्र में काम करते हैं तो खूब अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। क्योंकि ये अच्छे निवेशक भी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इस राशि की लड़कियों का दिमाग, करियर में तेजी से करती हैं तरक्की